स्वच्छता कार्यक्रम एवं डिजिटल सशक्तिकरण पर व्याख्यान

सुसनेर। स्थानीय स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर के प्राचार्य डॉ जी सी गुप्ता के मार्गदर्शन में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के पाँचवें दिन स्वयंसेवकों ने ग्राम मैना में श्रमदान करते हुए नालियों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ पर्यावरण के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। शिविर के अंतर्गत आयोजित बौद्धिक सत्र में डिजिटल सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान रामकुमार अंजोरिया द्वारा दिया गया। उन्होंने डिजिटल तकनीक के उपयोग, आॅनलाइन सेवाओं की जानकारी तथा सुरक्षित इंटरनेट प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक एनएसएस गीत प्रस्तुत कर वातावरण को प्रेरणादायक बनाया। शिविर की गतिविधियों की जानकारी रासेयो कार्यक्रम अधिकारी काशीराम प्रजापति ने प्रदान की। इस दौरान सीमा मुवेल, सागर भारती, नितेश का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक प्रिया राजपूत ने किया एवं कार्यक्रम का आभार स्वयंसेवक प्रियंका माली ने माना।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment