निफ्टी भी 400 अंक टूटा, बैंकिंग, मेटल और आॅटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट
ब्रह्मास्त्र मुंबई
शेयर बाजार में आज यानी 2 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,400 अंक (2%) की गिरावट के साथ 71,700 के स्तर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 400 अंक (1.90%) की बढ़त है, ये 22,250 के स्तर पर है। आज बैंकिंग, मेटल, फार्मा और आॅटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।
बाजार गिरने की बड़ी वजहें
ल्ल अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
ल्ल कच्चे तेल के दाम बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।
ल्ल एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर भी दिख रहा।
एशियाई बाजार में भी गिरावट
ल्ल साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 4% गिरकर 5,268 पर कारोबार कर रहा है।
ल्ल जापान का निक्केई इंडेक्स 2% गिरकर 52,557 पर कारोबार कर रहा है।
ल्ल हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1% गिरकर 25,012 पर कारोबार कर रहा है।
ल्ल चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.5% गिरकर 3,927 पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार में 1 अप्रैल को रही बढ़त
ल्ल डाउ जोन्स 224 अंक (0.48%) बढ़कर 46,565 के स्तर पर बंद हुआ।
ल्ल टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.16% बढ़कर 21,840 पर बंद हुआ।
ल्ल एस एंड पी 500 इंडेक्स 46 अंक (0.72%) बढ़कर 6,575 पर बंद हुआ।