उज्जैन। नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग और व्यापार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। व्यापक जनजागरूकता और समझाइश के बावजूद कुछ व्यापारी नियमों की अनदेखी कर प्रतिबंधित पॉलिथीन का क्रय-विक्रय कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने फव्वारा चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 1 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की।जानकारी के अनुसार फव्वारा चौक स्थित दुकान पर जांच के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित अमानक पॉलिथीन पाई गई। टीम ने मौके पर ही पॉलिथीन को जब्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की। निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग और भंडारण पर न केवल जब्ती बल्कि भारी जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है।यह कार्रवाई नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त संजेश गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वच्छता निरीक्षक अनिल घावरी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई। निगम प्रशासन ने व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करें ।
से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद: स्वास्थ्य विभाग ने पकड़ी पॉलिथीन की बड़ी खेप