सूरज के तेवर कड़क, तापमान पहुंचा 37 डिग्री

उज्जैन। मार्च माह का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। सूरज ने तेवर दिखना शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। जो सीजन का सबसे अधिक दर्ज हुआ है। दिन में बढ़ते तापमान के बीच रात का तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज हो रहा है। जिसकी वजह शाम को 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा बनी हुई है। 15 मार्च बाद रात के तापमान में भी तेजी आने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी अपने चरम पर आना शुरू हो गई है। मार्च अंत तक प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री पहुंच सकता है। अप्रैल-मई में भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। पिछले 2 दिनों से तापमान में आ रही तेजी को देखते हुए शहरवासियों ने गर्मी से बचने के जतन शुरू कर दिये है। इलेक्ट्रिानिक दुकानों पर कूलर की खरीददारी का सिलसिला शुरू हो चुका है। बाजार में गन्ने की चरखी दिखाई देने लगी है। कई तरह के शीतल पदार्थ बंद बोतलों में आ चुके है। इस बार ठंड के साथ बारिश, ओलावृष्टि का मौसम फरवरी माह तक बना रहा था। जिससे मौसम में नमी महसूस हो रही थी, अब सूरज के तेवर कड़क होते ही नमी का असर कम होने लगा है और गर्मी बढ़ने लगी है। कुछ दिनों में उमस भरा मौसम भी बनने लगेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment