उज्जैन। महाशिवरात्रि मेला के दौरान सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए वहॉं से गुजरने वाली 21 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिया जाएगा। पूरे 10 दिनों तक इन ट्रेनों का ठहराव इस दौरान यहां पर यात्रियों के लिए रहेगा। इससे उज्जैन आकर सिहोर जाने वाले श्रद्धालु भी लाभाविंत होंगे।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार यह ठहराव 13 फरवरी, 2026 से 22 फरवरी 2026 तक दिया जाएगा। ठहराव दिये गये ट्रेनों डॉ. अम्बेडकर नगर नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस,डॉ. अम्बेडकर नगर यशवंतपुर एक्सप्रेस,इंदौर हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस,इंदौर वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस,डॉ. अम्बेडकर नगर प्रयागराज एक्सप्रेस,इंदौर पटना एक्सप्रेस,डॉ. अम्बेडकर नगर कामाख्या एक्सप्रेस,इंदौर तिरूवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस,इंदौर जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस,जयपुर हैदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस,हिसार हैदराबाद एक्सप्रेस,वलसाड पुरी एक्सप्रेस,जोधपुर पुरी एक्सप्रेस,अहमदाबाद दरभंगा,अहमदाबाद कोलकाता एक्सप्रेस,भुज शालिमार एक्सप्रेस,जोधपुर – मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस,गांधीनगर कैपिटल वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस,अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।
सीहोर रेलवे स्टेशन पर 21 जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई ठहराव