सांसद पप्पू यादव की पेशी, MP-MLA कोर्ट लाया गया: राहुल बोले- आवाज दबाने की कोशिश है

पटना।31 साल पुराने केस में गिरफ्तार पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की कोर्ट में पेशी में  शनिवार सुबह उन्हें बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) लाया गया। जांच के बाद पप्पू यादव को एंबुलेंस से पटना सिविल कोर्ट ले जाया गया।पप्पू यादव के अधिवक्ता शिवनंदन भारती ने बताया कि पप्पू यादव मामले की सुनवाई आज दोपहर 3 बजे होगी। यह सुनवाई परवीन कुमार मालवीय, ACJM-1 की बेंच में की जाएगी। कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इधर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्हें X पर लिखा- ये आवाज दबाने की कोशिश है। प्रियंका गांधी ने भी गिरफ्तारी के विरोध में पोस्ट शेयर किया। इधर, सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थक सड़क पर उतर आए, आरा में CM नीतीश का पुतला फूंका गया।इससे पहले पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात 12 बजे गिरफ्तार किया। धोखे से कमरा किराए पर लेने के केस में पटना की विशेष अदालत ने पप्पू यादव समेत 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए थे
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment