सर्दियों में रमजान-बुजुर्गों महिलाओं और कामकाजी रोजेदारों को होगी सहूलियत

महिदपुर रोड। पूरे 12 वर्षों बाद रमजान उल मुबारक इस बार सर्दियों में होगी रमजान उल मुबारक की शुरूआत 18 या 19 फरवरी से होने की संभावना है हालांकि अंतिम निर्णय चांद दिखाई देने पर ही लिया जायेगा। सर्दियों में रमजान का पाक महीना होने से बुजुर्गों महिलाओं काम काजी रोजेदारों को रोजे रखने में विशेष सहूलियत रहेगी मुस्लिम समाज के बुजुर्गों ने जानकारी में बताया चक्र पूरा होने पर पुराने मौसम में लौटता है रमजान का महीना फरवरी माह में दिन अपेक्षाकृत छोटे होने से रोजे की अवधि भी कम रहेगी पहला रोजा लगभग 12 घंटे का रहेगा जबकि गर्मियों में यह अवधि 13 से 14 घंटे तक पहुंच जाती हैं नगर की शाही मस्जिद तथा छोटी मस्जिद के इमाम साहबानो ने बताया रमजान महीने में दोनों मस्जिदों को विशेष रोशनी से गुलजार किया जायेगा तथा विभिन्न शहरों से मुस्लिम धर्म की जानकारी तकरीर करने भी यहां पहुंचेंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment