सारंगपुर। प्रदेश के किसानों का हर तरह से कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है। हमारी सरकार हर घडी किसानों के साथ है। हर एक किसान से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जाएगी, जो अब प्रारंभ किया जा रहा है। उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले सभी किसानों का गेहूं खरीदा जायेगा। उपार्जन प्रक्रिया में पहले छोटे किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। इसके बाद मध्यम एवं बड़े किसानों के गेहूं की खरीदी की जाएगी। स्लॉट बुकिंग वाले सभी किसानों का गेहूं चरणबद्ध रूप से खरीदा जाएगा।
उक्त उद््गार गौतम बुद्ध स्व सहायता समूह निहाल के आशा वेयर हाउस सारंगपुर पर गेहूं खरीदी के तोल कांटे का पूजन कर शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री निर्मल जैन ने व्यक्त किए। श्री जैन ने कहा कि मप्र की राज्यमंत्री गौतमजी टेटवाल ने बिना भेदभाव के संपूर्ण विधानसभा में सभी प्रमुख स्थानों पर खरीदी करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारदाने की कोई कमी नहीं है। सरकार सभी व्यवस्थाएं कर रही हैं। जैन ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से संवेदनशील है। गेहूं उपार्जन में बारदान की उपलब्धता निरंतर बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। गेहूं खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार से बारदाने की समस्या नहीं आने दी जाएगी। केंद्र सरकार, जूट कमिश्नर सहित अन्य बारदान प्रदाय एजेंसियों से बारदान आपूर्ति के लिए राज्य सरकार लगातार सम्पर्क बनाए हुए है। मप्र सरकार द्वारा किसानों के गेहूं पर चालीस रुपए बोनस देकर खरीदी प्रारंभ हो गई है। कृषकों का गेहूं सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदेंगी। इस अवसर अवसर पर पार्षद सुनील बागवान, केशरसिंह पटेल, लक्ष्मीनारायण लववंशी निहाल, लखन पुष्पद आदि उपस्थित थे।
तनोड़िया। वर्ष 26 -27 समर्थन मूल्य की खरीदी कृषि उपज मंडी तनोडिया में आज शाखा द्वारा गेहूं समर्थन मूल्य खरीदी का श्री गणेश किया गया। इस अवसर पर, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों किसान संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जिला कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा सर्वप्रथम, विधिवत कांटा पूजन संस्था के गेहूं समर्थन मूल्य में प्रथम किसान अन्नदाता का पुष्पमाला एवं सरोपा बांधकर श्रीफल से उनका सम्मान कर कमलो द्वार किया गया। इस अवसर पर संस्था के अधिकारी कर्मचारी सामान्निय अन्नदाता किसान उपस्थित रहे।
महिदपुर रोड। समर्थन मूल्य पर 10 अप्रैल शुक्रवार से क्षैत्र की विभिन्न सहकारी समितियों द्वारा जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारंभ किया जा रहा है सेवा सहकारी संस्थाओं के प्रबंधकों से मिली जानकारी के अनुसार क्षैत्र में झुटावद, गोगापुर, सगवाली, बरखेड़ा बुजुर्ग, तथा चितावाद सेवा सहकारी संस्थाओं द्वारा किसानों के गेहूं उपार्जन का कार्य संबंधित संस्थाओं को आवंटित वेयर हाउस में शुक्रवार को जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक प्रारंभ किया जायेगा।
गेहूं उपार्जन के कार्य के लिये समुचित व्यवस्था, वेयर हाउस तक गेहूं लेकर आने वाले किसानों की पेयजल तथा अन्य समुचित व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार की शाम को एसडीएम कार्यालय महत्वपूर्ण में एस डी एम अजय हिंगे तथा तहसीलदार सृष्टि पाल ने संबंधित सेवा सहकारी संस्थाओं के प्रबंधकों की एक बैठक लेकर गेहूं खरीदी के कार्य को लेकर शासन प्रशासन के दिशा निदेर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिन किसानों के पास अपने गेहूं लेकर समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर पहुंचने के संदेश व्हाट् सएप पर एसएमएस के माध्यम से आये वे गुरुवार सुबह से ही अप ने ट्रै क्टर ट्रालियां लेकर आवंटित वेयर हाउसों पर पहुंच गये इस बार नगर के नागदा मार्ग स्थित गुरु कृपा वेयर हाउस क्षैत्र के अलावा दो अन्य स्थानों चितावद तथा बरखेड़ा बुजुर्ग सेवा सहकारी संस्थाओं के अंतर्गत आने वाले किसानों के गेहूं उपार्जन का कार्य इस वेयर हाउस में किया जायेगा।
सरकार किसानों के साथ, हर एक किसान के गेहूं की होगी खरीदी- जैन