सड़क हादसे में बाइक फिसलने से ठेकेदार की मौत:मुनिबाबा आश्रम के पास मिला बेहोश,

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बाइक फिसलने से एक ठेकेदार की मौत हो गई। घायल हालत में मिलने के बाद परिजन उसे घर ले आए थे, लेकिन शनिवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बाणगंगा पुलिस के मुताबिक रामनगर निवासी पूनमचंद (30) पुत्र मोहन साहू की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मकान निर्माण का काम करता था और नरवल क्षेत्र में अपनी साइट पर गया था।मुनिबाबा आश्रम के पास मिला बेहोश-

परिवार के अनुसार नरवल से लौटते समय मुनिबाबा आश्रम के पास उसकी बाइक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे देखा और उसके मोबाइल से परिवार को सूचना दी।परिजन मौके पर पहुंचे तो पूनमचंद बेहोश हालत में मिला। उसके शरीर पर ऊपर से कोई गंभीर चोट दिखाई नहीं दे रही थी।डॉक्टर को दिखाने के बाद घर आया-परिजन उसे पास के एक डॉक्टर के पास ले गए। जांच के बाद वह घर लौटकर सो गया। देर शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।इसके बाद परिवार के लोग उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पूनमचंद के परिवार में उसके पिता मोहन साहू और एक छोटा भाई है। उसके पिता भी मकान निर्माण का काम करते हैं।जानकारी के अनुसार पूनमचंद की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते दो माह पहले ही दोनों का तलाक हो गया था।उसकी एक बेटी है, जो तलाक के बाद अपनी मां के साथ रह रही है। बाणगंगा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment