सऊदी अरब में 5 अमेरिकी विमान तबाह

कल इराक में भी एक प्लेन क्रैश हुआ था, अब तक 11 अमेरिकी सैनिकों की मौत

ब्रह्मास्त्र तेल अवीव

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 15वां दिन है। जंग के दौरान सऊदी अरब के एक एयरबेस पर खड़े अमेरिकी एयर फोर्स के 5 विमान तबाह हो गए हैं। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये ईंधन भरने वाले टैंकर विमान थे।
रिपोर्ट के मुताबिक इन विमानों को ईरान के हमले में नुकसान पहुंचा, हालांकि ये हमला कब हुआ यह साफ नहीं बताया गया है। इस मामले पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

इससे पहले कल इराक में भी अमेरिकी वायुसेना का एक विमान ‘बोइंग ङउ-135 रिफ्यूलिंग’ क्रैश हो गया था। इस विमान में सवार सभी 6 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। ईरान जंग में अब तक 11 अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है।
दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पैर काटना पड़ा- कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment