शिक्षक संघ ने विधायक से टेट परीक्षा को करवाने की मांग की

खाचरोद। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के आह्वान पर आज दिनांक 06/04/2026 को माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा 1 सितम्बर 2025 को दिए गए ळएळ निर्णय पर पुनर्विचार याचिका लगाने एवं विधायी हस्तक्षेप हेतु नागदा और खाचरौद तहसील के शिक्षक संघ के कार्यकतार्ओं ने नागदा खाचरौद विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान को जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह डोड़िया के नेतृत्व में दिया गया। इस अवसर पर आयाम प्रमुख राजेंद्र रावल, संभागीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सोनावा, संभागीय कार्यकारिणी सदस्य, जिला सह सचिव धिरेन्द्र सिंह पंवार, जिला कार्यकारिणी सदस्य रूप सिंह सोलंकी, जिला सहसंगठन मंत्री गोवर्धन लाल सागित्रा, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी शिक्षक साथियों ने शासन से उक्त आदेश को निरस्त करवाने हेतु विधायी हस्तक्षेप करने की मांग की।उक्त ज्ञापन को शासन तक पहुंचाने की तथा उचित कार्यवाही करने का आश्वासन विधायक महोदय द्वारा दिया गया।उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता वैदेश्य चंदेल द्वारा दी गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment