ब्रह्मास्त्र उज्जैन
पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी साढ़े सात लाख शासकीय कर्मचारियों का डिजिटल डाटा तैयार किया जाएगा। इसमें प्रत्येक कर्मचारी की जॉइनिंग से लेकर पदस्थापना (ट्रांसफर, पोस्टिंग) और सेवानिवृत्ति तक का रिकॉर्ड सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के पास रहेगा। मध्य प्रदेश में 6,77,397 नियमित कर्मचारी हैं। इसके अलावा संविदा कर्मचारी भी हैं। अभी तक सरकार के पास कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड संबंधी डाटा एक जगह नहीं है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के माध्यम से मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली का एक पोर्टल बनवाया है।