बड़नगर। शायनिंग क्लब का फाग उत्सव स्थानिय एनडी पैलेस मैरिज गार्डन पर संस्था संरक्षक सकुमाल जैन एवं संस्था अध्यक्ष जगदीश चौहान के आतिथ्य में संपन्न हुआ। उत्सव पूर्व की बैठक में अंकित पाटोंदी, अचल टोंग्या, राहुल यादव संस्था की सक्रियता से प्रभावित होकर आजीवन सदस्यता ग्रहण की । नवीन आजीवन सदस्यो का संस्था संरक्षक सुकमाल जैन, संस्था अध्यक्ष जगदीश चोहान, पूर्व अध्यक्ष संजय व्यास, विरेन्द्रसिंह चोहान, राकेश शर्मा एवं नंदलाल कल्याणी द्वारा दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। फाग उत्सव के पूर्व संस्था की आगामी अप्रैल माह में तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कराने के संबध में एक बैंठक भी आयोजित की गई। समस्त सदस्यो की सहमति बनी की भव्य तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना है। प्रतियोगिता के पुरस्कार , तिथि एवं स्थान की घोषणा अगले दिनो में की जावेगी। पश्चात फाग महोत्सव में जमकर फूलो की होली खेली गई। जिसमे संस्था के मुकेश मोरवाल, सुभाष गुप्ते, सुरेश माहेश्वरी, रघुनाथ भंडारे, देवेन्द्र धबाई, दौलतराम राठौड़, श्रीकान्त गोरे, तस्द्दुक बोहरा, महिपालसिंह पंवार, अल्पेश गिरी, आशिक बोहरा, श्रीकृष्ण राणा, बालमकुन्द पाटीदार, बब्बुदादा चोधरी, संतोष भंडारे, कैलाश चोहान, महेन्द्रसिंह देवड़ा, महिपालसिंह पंवार, राजेन्द्रसिंह पंवार, सुनील जायसवाल, श्याम शर्मा, तरूण भार्गव, प्रदीप अजमेरा, प्रवीणसिंह राठौर, ललीत सोनी, संतोष श्रीवास्तव, कपील शर्मा, भरत भाटी, शक्तिसिंह पंवार, किशोर पांचाल, अरिहंत शाह ईश्वरसिंह डोडिया आदि सदस्यो ने ढोल की थाप पर ठुमके लगाये। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमन्त माथुर व आभार महिपालसिंह पंवार ने माना। उक्त जानकारी संस्था के मिडिया प्रभारी प्रमोद पंचोली ने दी।
शायनिंग क्लब के फाग उत्सव में तहसील स्तरीय कबडी प्रतियोगिता का निश्चय