शादी से इनकार पर युवक ने घर में घुसकर युवती और भाई को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने युवती के भाई को भी पीटा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना 7 फरवरी की दोपहर की है। आरोपी धर्मेंद्र जाट युवती के सूने घर में घुस गया। उसने पहले युवती से छेड़छाड़ की और फिर जबरन शादी करने का दबाव बनाया।

युवती के इनकार करने पर आरोपी ने उसे जबरदस्ती घर से बाहर ले जाने की कोशिश की। बहन को बचाने पहुंचे उसके छोटे भाई के साथ भी आरोपी ने मारपीट की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश में एक विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस जब आरोपी को पकड़कर लाई, तो वह अपना चेहरा छुपाता नजर आया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment