शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, 1.50 लाख भी ऐंठे:किराना दुकान पर हुई दोस्तीझांसा देकर घर ले गया युवक

इंदौर।किराना दुकान पर काम करने वाले युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी न केवल युवती का शारीरिक शोषण किया, बल्कि कर्ज उतारने के नाम पर पीड़िता से 1.50 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एमआईजी टीआई सी.बी.सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्रवेश मंडलोई निवासी शिव शक्ति नगर के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कायमी की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक किराना दुकान पर चार साल से काम करती आ रही है। वहीं पर आरोपी प्रवेश मंडलोई हम्माली की काम करता है। उससे जान पहचान होने के बाद दोनों दोस्त बन गए थे। फोन पर बात भी होने लगी थी।मां से मिलवाने का बोलकर घर ले गया, बनाए संबंध-टीआई ने बताया कि 3 नवंबर 2024 को प्रवेश युवती को मां से मिलवाने का बोलकर अपने घर ले गया। उसने कहा कि वह मां से उनकी शादी की बात करने के लिए उसे लेकर आया है, मगर जब वह घर पहुंचे तो घर पर कोई नहीं था।युवती के पूछने पर प्रवेश ने कहा कि 10-15 मिनट रुको मां आने वाली है, लेकिन वहां कोई नहीं आया। इसका फायदा उठाकर प्रवेश ने युवती की मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और कहने लगा कि वे जल्दी शादी कर लेंगे। उसके बाद प्रवेश शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाता रहा।कर्ज का बोलकर युवती से ऐंठे 1.50 लाख रुपए-इसके बाद युवती जब भी प्रवेश को शादी का बोलती वह उसके ऊपर कर्जा होने और 1.50 लाख रुपए की जरूरत होने की बात कहता। इस पर युवती ने लोन लेकर आरोपी को 1.50 लाख रुपए दे दिए। उसके बाद भी युवती ने उसे शादी का बोला तो वह टालने लगा।आरोपी युवती से ना तो शादी कर रहा है ना ही उसके पैसे लौटा रहा है। इसकी जानकारी युवती ने अपने परिवार के लोगों को दी और थाने में युवक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मामले में कायमी कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment