उज्जैन। शहर की सुंदरता और छवि को बिगाड़ने वाले अवैध फ्लेक्स, होर्डिंग और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की। मंगलवार को निगम की अतिक्रमण रिमूवल गैंग ने शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर बिना अनुमति लगाए गए फ्लेक्स-होर्डिंग हटाने के साथ ही सड़क किनारे लगे हाथ ठेलों को भी हटाया।नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में निगम की टीम ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अवैध फ्लेक्स न केवल शहर की सुंदरता को धूमिल कर रहे थे, बल्कि यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहे थे।अभियान के तहत टीम ने लोटी स्कूल से नीलगंगा चौराहा, देवास रोड से ऋषि नगर पेट्रोल पंप होते हुए वेद नगर और दो तालाब क्षेत्र तक खंभों पर लगे अवैध फ्लेक्स और होर्डिंग हटाए। इसके अलावा देवास गेट बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन होते हुए इंदौर गेट तक मुख्य मार्ग पर लगे अवैध हाथ ठेलों को भी हटाया गया।
शहर की सुंदरता बिगाड़ने वाले अवैध फ्लेक्स-होर्डिंग पर चला निगम का डंडा : दी सख्त चेतावनी