महिदपुर। दिनेश जैन बोस ने विधानसभा क्षेत्र महिदपुर के ग्राम खजूरिया मंसूर में स्कूल बाउंड्री वॉल निर्माण एवं ग्राम लसुड़िया मंसूर में शांतिधाम सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बोस की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार, खजूरिया मंसूर में स्कूल बाउंड्री वॉल का निर्माण 5.42 हजार रुपये की राशि से तथा लसुड़िया मंसूर में शांतिधाम सड़क निर्माण कार्य 10.56 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत में सरपंच राकेश परमार एवं सचिव पर्वतलाल अजमेरिया ने सभी अतिथियों का साफा बांधकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक दिनेश जैन बोस ने अपने संबोधन में कहा कि इन विकास कार्यों से गांव की आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ होंगी तथा आमजन को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयास करने की बात भी कही।
विधानसभा क्षेत्र महिदपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण