उज्जैन।महाकाल मंदिर दर्शन करने उज्जैन आए एक श्रद्धालु की रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर तैनात जीआरपी के आरक्षक ने गोल्डन टाइम में सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई। इसका वीडियो अब सामने आया है। घटना 1 दिसंबर की है। स्टेशन पर महाकाल दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान जीआरपी के प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के बीच ड्यूटी पर तैनात थे। तभी प्लेटफॉर्म पर खड़ी उज्जैयनी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14309) के आगमन…
Read MoreCategory: उज्जैन
4 से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव:शंकर-एहसान-लॉय देंगे संगीतमय प्रस्तुति
उज्जैन।उज्जैन में 14 से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोककलाएं, शास्त्रीय प्रस्तुतियां और प्रसिद्ध कलाकार संगीतमय प्रस्तुति देंगे। सभी कार्यक्रम रोज शाम 7 बजे से शुरू होंगे। महोत्सव के दूसरे दिन प्रसिद्ध संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय प्रस्तुति देंगे।विभिन्न कार्यक्रम होंगे-***14 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ जनजातीय लोकनृत्य और कला यात्राओं के साथ होगा। इस दिन गोंड जनजातीय सैला नृत्य, बैगा जनजातीय परधौनी नृत्य, भील जनजातीय भगोरिया नृत्य सहित अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी। दिन के समय कला यात्रा के माध्यम से लोककलाओं की जीवंत झलक भी…
Read Moreमहाकाल मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए AI सिस्टम लगाया:उज्जैन में पहली बार पुलिस का ड्रोन और एआई से क्राउड मैनेजमेंट
उज्जैन।महाकालमंदिर में देशभर से दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, क्राउड मैनेजमेंट और हेड काउंटिंग के लिए पुलिस एआई और पांच ड्रोन की मदद से निगरानी रख रही है। मंदिर से 20 किलोमीटर तक के क्षेत्र में पहुंचने वाली भीड़ की ड्रोन से लाइव फीड महाकाल मंदिर के कंट्रोल रूम में दिखाई दे रही है।कंट्रोल रूम में लाइव फीड देखकर एसपी उज्जैन पूरी भीड़ का नियंत्रण कर रहे हैं। यदि यह भीड़ नियंत्रण प्रणाली सफल रहती है, तो आने वाले कुंभ मेले में भी इसी तरह एआई और…
Read Moreउज्जैन-देवास रोड पर कार नाले में गिरी:ड्राइवर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला, किसी तरह की जनहानि नहीं
उज्जैन।उज्जैन-देवास रोड पर गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। लोटस इलेक्ट्रॉनिक के सामने कोठी रोड मोड़ पर एक कार बेकाबू होकर नाले में जा गिरी। बताया गया कि मोड़ लेते समय वाहन का संतुलन बिगड़ने से कार का एक हिस्सा नाले में फंस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार नाले में आंशिक रूप से लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कार चला रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात…
Read Moreगरोठ रोड तैयार, उज्जैन-झालावाड़ को मंजूरी, उज्जैन से राजस्थान की बढ़ेगी कनेक्टिविटी
उज्जैन।सिंहस्थ 2028 में इस साल उज्जैन से राजस्थान की कनेक्टिविटी और बढ़ जाएगी। इसके लिए एनएचएआई ने इस बार राजस्थान को दो फोरलेन को जोड़ेगा। 2700 करोड़ रुपए की लागत से उज्जैन-गरोठ रोड हाईवे बनाकर लगभग तैयार कर दिया है। वहीं उज्जैन-झालावाड़ वाली टू-लेन को भी फोरलेन किया जाएगा।नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने पूरी तैयार कर ली है। उज्जैन-झालावाड़ को फोरलेन से जोड़ने के प्रस्ताव को दिल्ली से तकनीकी स्वीकृति भी मिल गई। वित्तीय स्वीकृति की भी प्रक्रिया के लिए भी विभाग ने फाइल मुख्यालय दिल्ली भेज दी…
Read Moreशराबबंदी का असर नववर्ष की पार्टियों पर, मंदिरो में भीड़:उज्जैन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 200 सीसीटीवी, 5 ड्रोन और 1200 पुलिसकर्मी तैनात
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में नववर्ष को लेकर काफी उत्साह है। लेकिन इस बार शराब बंदी का असर नववर्ष पर होने वाली पार्टियों में देखने को मिल रह है। कई होटल और क्लब में इस बार पार्टी नहीं हो रही है।इधर महाकाल मंदिर सहित शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में सजावट के साथ अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। हालांकि नववर्ष पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है।बता दें कि 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को महाकाल मंदिर में आने वाले भीड़ की सुरक्षा के…
Read Moreभक्त आक्रोशित : 2 साल से गर्भ गृह में वीवीआईपी को प्रवेश, आमजन प्रतिबंध, गर्भगृह में प्रवेश को लेकर फिर उठे सवाल क्या केवल वीवीआईपी के महाकाल?
ब्रह्मास्त्र उज्जैन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के आगे श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को लेकर उज्जैन-आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने गर्भगृह से दर्शन की मांग रखी तो मुख्यमंत्री ने जूना महाकाल दर्शन का सुझाव रख दिया। व्यवस्था में भेद के बीच बयानों में मतभेद की स्थिति सामने आई है। इसी बीच मंगलवार सुबह वीवीआईपी श्रद्धालु ने मंदिर की व्यवस्था को सराहा और जल चढ़ाने की व्यवस्था पर बयान दिया था उसे लेकर आम श्रद्धालुओं का कहना है कि यह सिर्फ वीवीआईपी के लिए है आम श्रद्धालु तो जल…
Read Moreअब उज्जैन संभाग का आगर मालवा जिला फूड प्रोसेसिंग का बड़ा हब बनेगा
उज्जैन। अब आगर मालवा जिला फूड प्रोसेसिंग का बड़ा हब बनेगा। दुनिया में फ्रोजन फूड बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मैक्केन आगर मालवा में बड़ा फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर विकसित करेगी। कुल 83 एकड़ औद्योगिक भूमि पर ये क्लस्टर विकसित होगा। जिले के औद्योगिक विकास में फेज-1 एवं फेज-2 के साथ-साथ फेज-3 में स्थापित मैक्केन फूड्स प्रमुख भूमिका निभा रहा है। मैक्केन फूड्स को फेज-3 में 54 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। इस परियोजना के माध्यम से 3,800 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिससे 2,000 लोगों के…
Read Moreचामुंडा माता चौराहा पर देवास के युवक को मारे चाकू
उज्जैन। चामुंडा माता चौराहा पर मंगलवार दोपहर देवास के युवक पर चाकू से बदमाश ने हमला कर दिया। बदमाश रूपयों की मांग कर रहा था। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश कर रही है। देवास के अम्बेडकर नगर में रहने वाला धर्मेन्द्र पिता नारायण सिसौदिया 30 साल दोस्त जितेन्द्र के साथ महाकाल दर्शन करने उज्जैन आया था। दोनों दोपहर में चामुंडा माता चौराहा पर मंदिर के समीप दुकान पर पाऊच लेने पहुंचे। उसी दौरान 2 बदमाश आये और धर्मेन्द्र से…
Read Moreपुलिसकर्मियों की कमी, बंद करना पड़ रही चौकी -शाम 5 बजे बाद चरक अस्पताल पुलिस चौकी पर दिखता है ताला
उज्जैन। संभाग के सबसे बड़े 6 मंजिला अस्पताल चरक में बनी पुलिस चौकी पर शाम 5 बजे ताला दिखाई देने लगाता है। पुलिसकर्मियों की कमी के चलते चौकी को बंद करना पड़ रहा है। 3 माह से चौकी के ऐसे हालत बने हुए है। सालभर पहले जिला अस्पताल को चरक भवन में शिफ्ट किया गया था। जिसके बाद यहां पुलिस चौकी बनाई गई थी, ताकि अस्पताल में होने वाले वाद-विवाद के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से घटना-दुर्घटना में आने वाले घायलों और मृतकों के मामलों में तत्काल पुलिस मदद मिल सके।…
Read More