श्रीराम जन्मोत्सव पर फूल माली समाज ने चल समारोह निकाला, जगह जगह स्वागत

ब्यावरा। फूल माली समाज के द्वारा प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी मयार्दा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मानाया गया ब्यावरा समाज अध्यक्ष भोलाराम पुष्पद ने बताया कि नगर में इंदौर नाका पर फूल माली समाज धर्मशाला में रामनवमी की रात 8 बजे भगवान सत्यनारायण की कथा आयोजन हुआ रात्रि 9:00 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा जो देर रात तक जारी रही है 28 मार्च शनिवार को चेत्र दशहरे पर समाज के सभी साथी महिला युवा शाम 4:30 बजे मुल्तानपुरा मारुति नंदन मंदिर पर एकत्रित होकर भगवान श्रीराम…

Read More

रामनवमी पर विभिन्न स्थानों पर प्याऊ की शुरूआत पक्षियों के लिए जल पात्र भी रखे

इंगोरिया। रामनवमी के शुभ अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्थानों पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। पक्षियों के लिए जल पात्र भी रखे गए। जल सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसे प्रत्येक व्यक्ति ने करना चाहिए। उक्त उद्बोधन प्याऊ का शुभारंभ करते हुए जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक श्रीमती रेणुका श्रोत्रिय ने व्यक्त किए। श्रीराम आश्रम जूना अखाड़ा की महंत भवानी गिरीजी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। पशु पक्षियों के लिए गर्मी के…

Read More

रामनवमी कार्यक्रम सम्पन्न

महिदपुर। आंजना समाज धर्मशाला महिदपुर में भगवान श्री राम व समाज के संत श्री श्री 1008 राजाराम जी महाराज का जन्मोत्सव का कार्यक्रम 28 मार्च 2026 शनिवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आंजना समाज विकास समिति के अध्यक्ष सेवाराम पटेल नारायणा धाम के माध्यम से कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसी के साथ समाज के दानदाताओं ने 562200 की नगद राशि भेट कर सामाजिक विकास की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भगवान श्री राम एवं श्री श्री 1008राजारामजी महाराज की आरती के पश्चात सामाजिक लोगों ने सहभोज किया।…

Read More

गेहूं का पैसा आने पर बिल भरने की शर्त पर बनी सहमति, लाइट आते ही धरने में छाई खुशी

शाजापुर। मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी और लगातार बिजली कटौती से आक्रोशित शाजापुर जिले के खड़ी डोडिया और आसपास के ग्रामीणों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। बिजली विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की हठधर्मिता के खिलाफ ग्रामीणों ने महाआंदोलन का शंखनाद करते हुए शुक्रवार शाम खड़ी ग्रिड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के भारी आक्रोश और उग्र आंदोलन की चेतावनी के आगे अंतत: प्रशासन और बिजली कंपनी को झुकना पड़ा। देर रात दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने और बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ही यह…

Read More

हेल्पलाइन डेटा वाला CPU ले गए राज्यपाल के पोते: सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना, BMO बोले- मैं छुट्‌टी पर था

 उज्जैन।नागदा के सिविल अस्पताल से दिनदहाड़े CM हेल्पलाइन के डेटा वाला CPU ले जाने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी में कर्नाटक राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत के पोते मनीष गहलोत दिख रहे हैं। हालांकि, बाद में सीपीयू वापस अस्पताल में रख दिया गया। वहीं मामले में अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। बीएमओ का कहना है कि वे छुट्‌टी पर थे। नागदा उज्जैन जिले में आता है। वहीं पुलिस का कहना है कि अब तक उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।

Read More

गुरकीरत का पार्थिव शरीर 2 अप्रैल को पहुंचेगा:वैंकूवर से अहमदाबाद के बाद उज्जैन लाया जाएगा

उज्जैन।कनाडा में मृत उज्जैन निवासी 23 वर्षीय गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 2 अप्रैल को भारत पहुंचेगा। पार्थिव शरीर 1 अप्रैल को वैंकूवर से रवाना होकर अहमदाबाद लाया जाएगा, जहां औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे उज्जैन ले जाया जाएगा।केंद्र-राज्य सरकारों ने किया समन्वय-मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हस्तक्षेप के बाद प्रक्रिया तेज हुई। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करवाई।विदेश मंत्रालय, भारतीय उच्चायोग ओटावा और वैंकूवर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पार्थिव शरीर को भारत लाने में समन्वय किया।

Read More

निर्माणाधीन इमारत में गिरने से हुई थी महिला की मौत:अब बिल्डर पर लापरवाही का केस दर्ज,

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत में गिरने से एक महिला की मौत हुई थी। अब मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने पर बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना 22 मार्च की है, जब महिला काम के दौरान हादसे का शिकार हुई।पुलिस के अनुसार स्कीम 78, धनलक्ष्मी नगर में निर्माण कार्य चल रहा था। यहां 32 वर्षीय लाड़की पत्नी कन्हैयालाल सफाई का काम कर रही थी। इसी दौरान वह दूसरी मंजिल पर बनी बिना रेलिंग की टाइल्स वाली सीढ़ी से फिसलकर सीधे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई।सिर में…

Read More

ज्वेलर के बेटे का शव बलवाड़ा में मिला:दो दिन सेथी तलाश,पुलिस ने जहर से मौत की आशंका जताई

इंदौर। अग्रसेन नगर से 27 मार्च की सुबह लापता हुए ज्वेलर के बेटे का शव बलवाड़ा क्षेत्र में मिला है। दो दिन से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को परिजन पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिक जांच में जहर से मौत की आशंका जताई है।मल्हारगंज थाना पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय अखिल पुत्र अनिल सोनी निवासी अग्रसेन नगर एयरपोर्ट रोड 27 मार्च की सुबह घर से नाश्ता करने की बात कहकर निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा।परिजनों ने उसी रात मल्हारगंज थाने पहुंचकर अखिल की…

Read More

ठगों की तलाश में निकली पुलिस को मिला चोरी का आरोपी -अहमदाबाद से एक्टिवा-आईफोन चुराकर हुआ था फरार

उज्जैन। वृद्ध महिला के साथ हुई ठगी की वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में निकली देवासगेट थाना पुलिस को मुज्जफरपुर का संदिग्ध मिला। पूछताछ करने पर उससे अहमदाबाद से चुराई एक्टिवा और आईफोन चोरी का खुलासा हो गया। आरोपी के गिरफ्त में आने की सूचना अहमदाबाद पुलिस को दी गई है। देवासगेट थाना प्रभारी अनिला पराशर शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला के साथ हुई कान के टॉप्स ठगने की वारदात में शामिल 2 बदमाशों की तलाश में टीम के साथ क्षेत्र में कैमरों के फुटेज देखे जा…

Read More

बाइक से आये और चुराकर ले गये गैस सिलेंडर

उज्जैन। बाइक से आये 2 बदमाशों ने घर में रखा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। सिलेंडर चोरी के बाद बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मामला नागदा थाना क्षेत्र की राजीव कालोनी से सामने आया। यहां रहने वाले अतिक अहमद के यहां बुकिंग पर गैस सिलेंडर आया था। उन्होने डिलेवरी लेने के बाद सिलेंडर घर के सामने वाले कमरे में रख दिया। परिवार काम में लग गया, उसी दौरान दरवाजा खुला होने पर एक बदमाश अंदर आया और सिलेंडर उठाकर…

Read More