बुरी नजर का आरोप लगाकर 2 युवकों से मारपीट

उज्जैन। उन्हेल के ग्राम पासलोद में रहने वाले अरूण पिता निर्भयसिंह भाटी मोंगिया 26 साल और कुलदीप पिता लालसिंह राजपूत 20 साल के साथ पासलोद में रहने वाले पप्पू और उसके साथियों ने साली पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाकर रबड़ के पाइप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।  मामला उन्हेल थाना पुलिस के पास पहुंचने पर अरूण भाटी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। अरूण का कहना था कि उन पर बेवजह का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना था कि मामले…

Read More

सफाई को लेकर 2 पक्षों में चले लात-घूंसे और पाइप

उज्जैन। खाराकुआ थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद के पीछे मुस्लिम समुदाय के 2 पक्षों में प्लाट की साफ-सफाई को लेकर लात-घूंसों के साथ पाइप चल गये। दोनों पक्षों के बीच विवाद होता देख अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद करने वालों को थाने ले आई। जहां विवाद में घायल लोगों को मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं मुजाहिद पिता एजाज अहमद निवासी जामा मस्जिद की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। मुजाहिद ने बताया कि उसे और चाचा के लड़के वसीम…

Read More

रंजीश में भाईयों पर हमला, बीच-बचाव में दादा घायल

उज्जैन। माकडोन के ग्राम भगवतपुर में शुक्रवार रात पुरानी रंजीश के चलते दिनेश पिता इंदरसिंह गुर्जर 19 साल और उसके भाई विनोदसिंह गुर्जर पर गांव में रहने वाले भगतसिंह, देवीसिंह, निर्भयसिंह, तूफानसिंह, ईश्वरसिंह सहित 4-5 अन्यों ने लाठियों से हमला कर दिया। दोनों भाईयों को बुरी तरह से पीटा जा रहा था। तभी दोनों भाईयों के दादा इंदूसिंह गुर्जर 80 साल बीच-बचाव के लिये पहुंचे। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। माकडोन थाना पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को…

Read More

अवैध शराब के साथ गिरफ्त में आया सांवेर का युवक

उज्जैन। सर्कल भ्रमण के दौरान शुक्रवार-शनिवार रात नानाखेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद चैक शर्ट पहने बिना नंबर की नीली एक्टिवा से अवैध शराब लेकर तारामंडल के पास किसी को देने आया हुआ है। पुलिस टीम ने तारामंडल के आसपास घेराबंदी की। सूचना के मुताबिक एक युवक एक्टिवा पर दिखाई दिया। जिसे योजना बनाकर पकड़ा गया। उसके पास से झोले मिला, जिसमें देशी शराब भरी हुई थी। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति का नाम सौदान पिता नरसिंह राठौर 41 साल निवासी ग्राम हिण्डोलिया तहसील सांवेर जिला…

Read More

रंगपंचमी पर गेर के लिए ड्रोन से निगरानी होगी:उज्जैन पुलिस ने की त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

उज्जैन।उज्जैन में पारंपरिक रंगपंचमी गेर की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस ने ड्रोन तकनीक का उपयोग किया है। गेर मार्ग पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरों से लगातार हवाई निगरानी की जा रही है।रंगपंचमी गेर में हजारों नागरिकों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरे गेर मार्ग पर ड्रोन कैमरों से नजर रख रहा है। इसके माध्यम से भीड़ और गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है।ऊंचे स्थानों और संकरी गलियों पर विशेष नजर-पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की है, जो गेर मार्ग के…

Read More

ससुराल में मार पीटकर बहू-बच्चे को ले गए:मायके से आए थे 12 से ज्यादा लोग, वीडियो आया सामने

उज्जैन।उज्जैन के नाका सम्राट नगर क्षेत्र में ससुराल पक्ष ने बहू के मायके पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट करने और बहू व बच्चे को जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस को सौंपा गया है।ड़ित परिवार के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 12 से 15 लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और बहू व बच्चे को जबरन अपने साथ…

Read More

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में 4 आरोपी:सस्ता टूरिज्म पैकेज देने के नाम पर की ठगी, 2 की तलाश जारी

इंदौर।सस्ता टूरिज्म पैकेज देने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी सूरत के रहने वाले है। पिछले काफी वक्त से क्राइम ब्रांच आरोपियों की तलाश में जुटी थी। टीम ने सूचना मिलने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो की तलाश अभी भी जारी है। शनिवार को क्राइम ब्रांच ने चारों के गिरफ्तार होने का खुलासा किया।एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जुलाई 2025 आवेदक ने डीसीपी ऑफिस में ब्लू माउंटेन टूरिज्म कंपनी के खिलाफ…

Read More

हेड कॉन्स्टेबल के बर्थडे पर बदमाशों ने दिए गुलदस्ते: गले लगकर फोटो खिंचवाए; जांच शुरू

इंदौर संयोगितागंज क्षेत्र के बदमाशों ने परदेशीपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल के जन्मदिन पर फोटोशूट कराया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने उन्हें गुलदस्ता भी दिया। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों के पिता पर भी गंभीर अपराध दर्ज हैं। वह संयोगितागंज थाने का एचएस (हिस्ट्रीशीटर) है।पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह बदमाशों पर नकेल कसने की कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी उनसे दोस्ती निभाते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला परदेशीपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल से जुड़ा सामने आया है।हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का बुधवार को जन्मदिन था।…

Read More

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर

सीएम बोले- व्यायामशालाओं को 1-1 लाख और गोशालाओं को नरवाई मशीन के लिए मिलेगी मदद ब्रह्मास्त्र इंदौर उज्जैन जिले का बड़नगर अब विकास के बड़े प्लान में शामिल होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि बड़नगर को इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल किया जाएगा। इससे क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग और शहरी विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा मुख्यमंत्री निवास में उस समय की, जब बड़नगर विधानसभा क्षेत्र के लोग नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग की स्वीकृति के लिए उनका आभार व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान बड़नगरवासियों ने साफा और…

Read More