तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ था। उन्होंने रेडिएशन थेरेपी से इसका चुपचाप इलाज कराया। करीब दो महीने तक इस बीमारी को सार्वजनिक नहीं किया गया और अब इलाज पूरा होने के बाद जानकारी दी गई है। 76 साल के नेतन्याहू ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें कैंसर का पता चला। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी मेडिकल रिपोर्ट जारी करने में इस साल जानबूझकर देरी की, ताकि ईरान इसे युद्ध के दौरान इजराइल के खिलाफ प्रचार के तौर…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
ट्रम्प ने लेबनान-इजराइल में 3 हफ्ते का सीजफायर कराया
ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में इजराइल और लेबनान के राजदूत स्तर की दूसरी बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर को तीन हफ्तों के लिए बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वह जल्द ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन को व्हाइट हाउस बुलाने की योजना बना रहे हैं। ईरान के साथ समझौते को लेकर ट्रम्प ने कहा कि कोई भी डील तभी होगी जब वह अमेरिका के हित में होगी। उन्होंने साफ किया कि इस मामले…
Read Moreनेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी से संबंधों पर विवाद
काठमांडू। नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी और कारोबारी दीपक भट्ट से संबंध का आरोप है। इसके अलावा निवेश और वित्तीय लेनदेन को लेकर भी सवाल उठे हैं। नेपाल के अखबार कांतिपुर की रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने निष्पक्ष जांच और हितों के टकराव से बचने के लिए पद छोड़ने की बात कही। गुरुंग ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मैंने अपने खिलाफ उठे सवालों को गंभीरता से लिया है। मेरे लिए नैतिकता किसी भी पद से…
Read Moreअमेरिका ने पाकिस्तान की अपील पर सीजफायर बढ़ाया
तेहरान/वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका, पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ा रहा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि यह कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के अंदर इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। ऐसे वक्त में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ ने उनसे ईरान पर कुछ समय तक हमले रोकने की अपील की, ताकि ईरान को साझा प्रस्ताव तैयार करने का वक्त मिल सके। ट्रम्प…
Read Moreटिम कुक के बाद जॉन टर्नस संभालेंगे एपल की कमान
कैलिफोर्निया। टिम कुक की जगह अब जॉन टर्नस एपल के नए सीईओ होंगे। वे 1 सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभालेंगे। कुक अब कंपनी के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। बोर्ड ने सर्वसम्मति से इस योजना को मंजूरी दे दी है। टिम कुक 1998 में एपल से जुड़े थे और 2011 में सीईओ बने थे। उनके नेतृत्व में एपल की मार्केट वैल्यू 350 बिलियन डॉलर (करीब 32 लाख करोड़) से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 350 लाख करोड़) हो गई है। कंपनी का सालाना रेवेन्यू…
Read Moreनेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी जांच :7 पूर्व PM, 3 राष्ट्रपति, राजा की संपत्ति की जांचशुरू
काठमांडू।नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री बालेन शाह की सरकार ने 5 सदस्यीय न्यायिक पैनल बनाया है, जो 2006 से लेकर 2025-26 तक सार्वजनिक पदों पर रहे लोगों की संपत्ति की जांच करेगा।जांच के दायरे में 2005-06 के बाद के सभी 7 प्रधानमंत्रियों को भी शामिल किया गया है। इनमें सुशील कोईराला, पुष्प कमल दहल, माधव कुमार नेपाल, झलनाथ खनाल, बाबूराम भट्टराई, केपी शर्मा ओली और शेर बहादुर देउबा शामिल हैं। इसके साथ ही दो अंतरिम सरकारों के प्रमुख खिलराज…
Read Moreअमेरिकी सेना ने सीरिया छोड़ा:जॉर्डन लौट रहे सैनिक, सरकार बोली- देश में एक ही प्रशासन चलेगा
दमिश्क। अप्रैल 2026 में हसाका के कसराक एयरबेस से आखिरी अमेरिकी काफिला निकल गया। इसके बाद सीरियाई सरकार ने सभी बेस अपने कब्जे में ले लिए।सीरियाई विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह कदम देश को एकजुट करने और पूरे इलाके पर सरकार का नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में बड़ा मोड़ है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की कि करीब 2000 सैनिक जॉर्डन जा रहे है।अमेरिका ने हसाका, रुमैलान और देइर एज-जोर में मौजूद कम से कम सात बड़े ठिकाने खाली किए। आखिरी ठिकाना कसराक एयरबेस था। अब इस पर सीरियाई…
Read Moreइंडोनेशिया के घने जंगल में हेलिकॉप्टर क्रैश, 8 की मौत
ब्रह्मास्त्र इंडोनेशिया इंडोनेशिया के कालीमंतन प्रांत में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। यह हेलीकॉप्टर गुरुवार सुबह एक प्लांटेशन इलाके से उड़ान भरने के सिर्फ 5 मिनट बाद ही संपर्क से बाहर हो गया। राहत एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद स्याफी ने बताया कि जहां हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा, वह इलाका घने जंगल और पहाड़ियों से भरा हुआ है, जिससे बचाव कार्य में काफी दिक्कत आ रही है। रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर के मलबे का एक…
Read Moreतुर्किये में गोलीबारी का समर्थन करने वाले 162 लोग गिरफ्तार
ब्रह्मास्त्र तुर्किये तुर्किये में इस हफ्ते दो स्कूलों में हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 162 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने सोशल मीडिया पर गोलीबारी का समर्थन किया और ऐसे पोस्ट किए, जिनसे अपराध और अपराधियों को बढ़ावा मिला। मंगलवार और बुधवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में दो स्कूलों में फायरिंग की घटनाएं हुईं। बुधवार को कहरामनमाराश के आयसेर चालिक सेकेंडरी स्कूल में हुए हमले में 8 छात्रों और एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि 13 लोग…
Read Moreलश्कर के को-फाउंडर आमिर हमजा पर फायरिंग अस्पताल में भर्ती
लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य आमिर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर उन पर फायरिंग की। हमला किसने और क्यों किया, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। यह एक साल से भी कम समय में दूसरा मौका है, जब हमजा पर हमला हुआ है। इससे पहले पिछले साल…
Read More