खुसूर-फुसूर वक्त पर सख्त कार्रवाई… अपराध पर सख्त कार्रवाई करने से वह वापस मुंह नहीं निकाल पाता है

खुसूर-फुसूर वक्त पर सख्त कार्रवाई… अपराध पर सख्त कार्रवाई करने से वह वापस मुंह नहीं निकाल पाता है। वर्दी अगर सही समय पर और सख्त कार्रवाई करती है तो अपराध की वृत्ति को तत्काल ही दबाया और नेस्तनाबूद किया जा सकता है। रविवार रात को जिले की औद्योगिक तहसील में इसी तरह का माहौल बना था। बेवजह ही चंद आपराधिक वृत्ति के लोगों के फेर में शहर को अशांत करने की कोशिश जरायमपेशाओं ने अंजाम दी थी। वर्दी ने सही समय पर और सख्त कार्रवाई से ऐसी वृत्तियों को सिरे…

Read More

हमारी लाडी भी क्या छोरियों  से कम है – सास ससुर ने बहू की भावना का सम्मान कर नियमित पढ़ने को स्कूल भेजा 

 महिदपुर रोड. ! नगर के शासकी य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  की कक्षा 11वीं कला संकाय में अध्यनरत छात्रा मधु पति शिवम ने हाई स्कूल परीक्षा में 94% अंक प्राप्त कर उज्जैन नगर में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर नगर का नाम रोशन किया। मधु वर्तमान में नगर के सैलून संचालक अर्जुन सेन के परिवार के बेटे शिवम सेन की बहू होकर क क्षा ग्यारहवीं में  कला संकाय में अध्ययन कर रही है। छात्रा मधु सेन का सपना है कि वह हायर सेकेंडरी परीक्षा 2027 में मेरिट में उत्तीर्ण होकर अपने…

Read More

भीकनगांव कॉलेज में आपत्तिजनक रील बनाई :वायरल होने पर छात्रों का विरोध, माफी मंगवाई

खरगोन।खरगोन जिले के भीकनगांव स्थित टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय में एक आपत्तिजनक रील बनाने का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बाहरी युवकों ने कॉलेज के छात्रों की मदद से कक्षा में बैठकर गाली-गलौज और अपशब्दों का इस्तेमाल किया है।जानकारी के अनुसार, यह घटना 23-24 जनवरी की है। कुछ बाहरी युवकों ने कॉलेज के छात्रों की सहायता से कक्षा में छात्रों की बेंच और प्रोफेसर की कुर्सी पर बैठकर वीडियो रील बनाई थी। इस रील में आपत्तिजनक भाषा का जमकर प्रयोग किया…

Read More

SI का आरोप- SP ने गालियां दी…झूठी जांचकराई:ऑफिस से बाहर निकालने की धमकी दी; लिखा- शिकायत को ही सुसाइड नोट मानें

 भोपाल। भोपाल के देहात एसपी रामशरण प्रजापति पर एक सब इंस्पेक्टर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सूखी सेवनिया थाने के एसआई केसी यादव ने कहा है कि एसपी ऑफिस में उन्हें गालियां दी गईं। विरोध करने पर धक्के देकर बाहर करने की धमकी मिली। आने के बाद एसआई यादव ने रोजनामचा रिपोर्ट डाल दी। इसकी भनक एसपी प्रजापति को लग गई। उन्होंने दोबारा फोन पर फटकार लगाई। दो अलग-अलग प्रकरण में विभागीय जांच शुरू करा दी गई।एसआई केसी यादव ने सीनियर अफसरों से लिखित शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि…

Read More

अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालक कांग्रेस नेता गिरफ्तार:5 दिन से डेढ़तलाई में छिपा था

खंडवा।खंडवा की सम्यक गोल्ड कॉलोनी के क्लब हाउस में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री के मुख्य संचालक और कांग्रेस नेता इमरान परियानी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परियानी बीते पांच दिनों से मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र बॉर्डर के डेढ़तलाई इलाके में छिपा हुआ था और महाराष्ट्र भागने की फिराक में था।अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार-पुलिस इस मामले में अब तक इमरान परियानी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।…

Read More

रविदास महाराज का पूजन कर चल समारोह निकाला

इंगोरिया। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्म जयंती पर रविवार को समाज जनों ने भव्य चल समारोह आयोजित किया। इसके पूर्व गुरु महाराज का पूजन किया। रविदास मांगलिक भवन रुपाहेड़ा रोड से शाम 4 बजे निकले चल समारोह का जगह जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। डीजे की धुन पर महिला और पुरुष नृत्य करते चल रहे थे। गणेश मंदिर, छोटी चौपाटी होकर जुलूस बड़नगर रोड, गौतमपुरा मार्ग होते वापस मांगलिक भवन पहुंचा। जहां आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Read More

इंसान की पहचान अपने अच्छे वचन और कर्म से होती है ना की जाति और धर्म से

उन्हेल। संत शिरोमणि रविदास जी कि जयंती रविदास समाज नवयुवक मंडल द्वारा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर मुख्य अतिथियों मंडल अध्यक्ष राजकुमार जैन, नगरपरिषद उपाध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय, विकास जायसवाल, सरपंच प्रतिनिधि जीवन मालवीय, पार्षद प्रतिनिधि चन्दर चौहान,मयुर जैन, मंडल महामंत्री तेजूलाल जटिया, राधेश्याम कपासिया, रामसिंग कपासिया, रमेश परमार,रूगनाथ परमार,जीवन सोलंकी, निर्भय सिंह, कैलाश सुनरी, रूगनाथ कपासिया, आदि मंचासिन का रविदास समाज नवयुवक मंडल द्वारा पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया अतिथि ने रविदास जी पर अपने अपने विचारों को व्यक्त किया बताया कि संत रविदास जी महाराज…

Read More

खपत पर उपभोक्ताओं की रहेगी नजर

सारंगपुर। शहर स्मार्ट हो ना हो और बिजली सेवाएं दुर्स्स्त हो या ना हो लेकिन उपभोक्ताओं को स्मार्ट बिजली बिल भरने की सुविधा जरूर मिलेगी। विद्युत कंपनी द्वारा स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का काम जोरशोर से चल रहा है। विगत कुछ माह में करीब 1200 मीटर लग चुके हैं। उपभोक्ताओं के चाहने या न चाहने के बाद भी मीटर को निजी कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा बदला जा रहा है, कर्मचारियों के द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है कि लोग अपनी जरूरत के अनुसार बिजली खपत कर सकेंगे। बिजली…

Read More

राज राजेन्द्र जयंत सेन विद्यापीठ में कक्षा 12 के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित

खाचरोद। श्री राज राजेन्द्र जयंत सेन विद्यापीठ में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षको के स्वागत से हुआ। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य एवं संगीत कार्यक्रमों ने वातावरण को सुहाना बना दिया। विद्यालय की परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन भी संपन्न हुआ। इसके पश्चात रैंप वॉक एवं सैश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मिस फेयरवेल पलक पोरवाल एवं मिस्टर फेयरवेल आस्तिक बांठिया रहे।…

Read More

डेलची बुजुर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाई संत रविदास जयंती बंजारा समाज ने किया स्वागत

महिदपुर रोड। रविवार को ग्राम डेलची बुजुर्ग में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुए आयोजन में बंजारा समाज द्वारा संत रविदास जी के जन्मोत्सव चल समारोह का स्वागत कर संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस दौरान बंजारा समाज समिति और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। उपसरपंच श्याम लाल चावड़ा, सुभाष गरासिया, पत्रकार राकेश दायमा, राहुल दायमा और श्याम लाल गरासिया आदि उपस्थित रहे।

Read More