जगोटी। भगवान कृष्ण का व्यक्तित्व व जीवन दर्शन बहुआयामी है जिसमें संगीत, नृत्य, युद्ध कौशल, कुटनीति, विद्वता, ज्ञान, सौंदर्य, चंचलता , प्रकृति से प्रेम का समावेश है उनके जीवन का हर एक आयाम हमें सही ढंग से जीवन जीने की और अग्रसर करता है। उक्त उद्गार जगोटी से छ: किमी पश्चिम में स्थित प्राचीन श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग पर साध्वी सुगणा बाई ने उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष व्यक्त किए। आपने कहा कि भगवान की कथा हमारे आचार विचार को शुद्ध करती…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
पाडल्यामाता में बंदरों का आतंक बच्चों में डर का माहौल
सारंगपुर। पाडल्यामाता गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। इन दिनों बंदरों का आतंक इतना बढ चुका है कि बंदर घरों में घुसकर सामान ले जा रहे हैं, छतों पर सुखाने रखे अनाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों के कारण आर्थिक नुकसान हो रहा है बंदर खेतों में फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, घरों से खाने-पीने का सामान और कपडे छीनकर फाड देते हैं, यहां तक कि हाथों से मोबाइल फोन भी छीनकर ले जाते हैं। सडक क्रॉसिंग में अचानक बंदरों के आने से बहुत…
Read Moreअखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज महिला संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
सुसनेर। अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज महिला संगठन, आगर जिला की प्रथम ऐतिहासिक बैठक सुसनेर में आयोजित की गई। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर गंभीर एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया तथा महिला संगठन को जिला स्तर से ग्राम-ग्राम तक सशक्त रूप से पहुंचाने को लेकर ठोस रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज सुधार के साथ-साथ महिला सहभागिता को जमीनी स्तर तक मजबूत करना रहा, ताकि संगठित शक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। इस दौरान महिलाओं की सक्रिय भूमिका और संगठनात्मक…
Read Moreस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन
सुसनेर। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर जी.सी. गुप्ता के निर्देशन में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में 22 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर व्याख्यान एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशीराम प्रजापति (गणित विभाग) ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन एवं गणित के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही वैदिक गणित की विभिन्न सरल विधियों को पोस्टर के माध्यम…
Read Moreनकली पिस्टल दिखाकर हफ्ता वसूली करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बड़नगर जिले में गुण्डे बदमाश एवं हप्ता वसुली करने वाले आरोपियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु एवं आरोपीयों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निदेर्शानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन मे थाना बडनगर के थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार व टीम के द्वारा 22 दिसंबर को 03 आरोपी को गिफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त की गई। थाना प्रभारी पाटीदार ने बताया कि 26 सितंबर को फरियादी विवेक पिता नरेन्द्र…
Read Moreबाड़े के विवाद में ताऊ नेकी भतीजे की हत्या की:नाबालिग को मारे चाकू, इलाज के दौरान दम तोड़ा
उज्जैन।बड़ौद में छोटे से बाड़े के लिए पारिवारिक विवाद में ताऊ ने अपने ही भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की बताई जा रही है। घटना में घायल होने के बाद नाबालिग को उज्जैन रेफर किया था। जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बड़ौद थाने के सहायक उपनिरीक्षक हरिनारायण सोलंकी ने बताया कि बड़ौद के समीप गिरोली गांव में सोमवार को परिवार के बीच बाड़े को लेकर विवाद हुआ था। ताऊ कनीराम और सुजानसिंह ने भाई बालूसिंह के साथ मारपीट कर हमला कर…
Read Moreजेपी नड्डा और सीएम यादव पहुंचे महाकाल की शरण में:भगवान का अभिषेक किया, अन्न क्षेत्र से प्रसादी ग्रहण की
उज्जैन।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार रात उज्जैन पहुंचे। रात में जेपी नड्डा ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और शयन आरती में शामिल हुए। इसके बाद मंगलवार सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर नंदी हाल में 20 मिनट तक पूजन किया औ गर्भगृह में भी भगवान का पूजन-अर्चन किया।गर्भगृह में दोनों ने महाकाल का अभिषेक किया और पुजारी आकाश ने 20 मिनट तक षोडशोपचार पूजन कराया। यह पूजन यश-कीर्ति के लिए किया जाता है।इसके बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री, मध्य प्रदेश के प्रभारी…
Read Moreनिलंबित जज को जमानत देने वाले जज का :इंदौर से सीधी तबादला; IAS वर्मा के फर्जी आदेश मामले में दिया था जजमेंट
इंदौर।आईएएस संतोष वर्मा से जुड़े फर्जी आदेश मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इस प्रकरण में आरोपियों को जमानत देने वाले सेशन जज का तबादला कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट जबलपुर के रजिस्ट्रार जनरल ने इंदौर जिला न्यायालय में पदस्थ सेशन जज प्रकाश कसेरा का तबादला आदेश जारी किया है। उन्हें इंदौर से सीधी रामपुर सेशन कोर्ट में पदस्थ किया गया है। यह आदेश एक दिन पहले पारित किया गया।2021 में तैयार किया था फर्जी न्यायिक आदेश- इंदौर की एमजी रोड थाना पुलिस ने 2021 में…
Read Moreदिन (10 घंटे 41 मिनट) साल में सबसे छोटा और रात (13 घंटे 19 मिनट) साल में सबसे बड़ी रही
(22 दिसंबर) को एक खगोलीय घटना रही । दिन (10 घंटे 41 मिनट) साल में सबसे छोटा और रात (13 घंटे 19 मिनट) साल में सबसे बड़ी रही । इस खगोलीय घटना को समझने के लिए कई लोग जीवाजीराव वेधशाला पहुंचे। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि सूर्य के चारों ओर पृथ्वी परिभ्रमण करती है। 22 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत हैं। इस दिन सूर्य की क्रांति 23 अंश 26 कला 15 विकला दक्षिण होगी। जिससे भारत सहित उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित देशों में…
Read Moreमहाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन द्वारा व्यापक तैयारियां
अंग्रेजी नववर्ष 2026 के अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सामान्य दर्शन, भस्मार्ती दर्शन, लड्डू प्रसाद, पूछताछ केंद्र, पार्किंग, जूता स्टैंड, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।मंदिर प्रबंधन के अनुसार, दर्शनार्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालु चारधाम मंदिर पार्किंग से प्रवेश कर शक्ति पथ, त्रिवेणी संग्रहालय, नंदी द्वार…
Read More