पंचायत सचिव 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार:सरपंच से राशि स्वीकृति के लिए 45000 रिश्वत की मांग की थी, लोकायुक्त ने पकड़ा

उज्जैन।उज्जैन लोकायुक्त ने रिश्वतखोर पंचायत सचिव एवं उसके साथी ठेकेदार को 30000 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप कर रंगे हाथों पकड़ा है। पंचायत सचिव ने सरपंच से राशि स्वीकृत करने के नाम पर 45000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार ने बताया कि 12 मार्च को ग्राम बोरदा मांडा के सरपंच राजेश चतुर्वेदी ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत दर्ज की थी कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत बोरदा मांडा में निर्माण कार्य करवाए गए हैं, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव दरबार सिंह राठौड़ द्वारा राशि स्वीकृति…

Read More

थाने के पीछे मनचले की वारदात, :आधी रात विजयनगर में व्यापारी की कार में लगाई आग, बदमाश को ढूंढ रही पुलिस

इंदौर।विजयनगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की कार में अज्ञात बदमाश ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना रात करीब पौने तीन बजे की है। आसपास के लोगों ने कार में आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद व्यापारी ने बाहर आकर आग बुझाई। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बाम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में पान कॉर्नर संचालित करने वाले कपिल चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार रात दुकान बंद कर घर आकर सो…

Read More

बिजली बिल और ऋण वसूली में राहत नहीं मिली तो होगा उग्र आंदोलन- विधायक बापू

सुसनेर। विधानसभा क्षेत्र सुसनेर के कांग्रेस विधायक भैरोंसिंह परिहार (बापू) ने रविवार को किसानों और आम नागरिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की। प्रेसवार्ता में उन्होंने किसानों को राहत देने, बिजली बिलों में हो रही गड़बड़ी और सहकारी समितियों में ऋण वसूली जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के किसान और आम उपभोक्ता कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इन मुद्दों पर तत्काल ध्यान…

Read More

शायनिंग क्लब के फाग उत्सव में तहसील स्तरीय कबडी प्रतियोगिता का निश्चय

बड़नगर। शायनिंग क्लब का फाग उत्सव स्थानिय एनडी पैलेस मैरिज गार्डन पर संस्था संरक्षक सकुमाल जैन एवं संस्था अध्यक्ष जगदीश चौहान के आतिथ्य में संपन्न हुआ। उत्सव पूर्व की बैठक में अंकित पाटोंदी, अचल टोंग्या, राहुल यादव संस्था की सक्रियता से प्रभावित होकर आजीवन सदस्यता ग्रहण की । नवीन आजीवन सदस्यो का संस्था संरक्षक सुकमाल जैन, संस्था अध्यक्ष जगदीश चोहान, पूर्व अध्यक्ष संजय व्यास, विरेन्द्रसिंह चोहान, राकेश शर्मा एवं नंदलाल कल्याणी द्वारा दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। फाग उत्सव के पूर्व संस्था की आगामी अप्रैल माह में तहसील स्तरीय कबड्डी…

Read More

मांगलिक भवन परिसर से अति-क्रमण हटाने हेतु दिया आश्वासन

महिदपुर। बिरसा अंबेडकर फूले समाज कल्याण समिति द्वारा नारायणा रोड़ स्थित डॉ अंबेडकर मांगलिक भवन परिसर पर बढ़ते अतिक्रमण को रोकने को लेकर बार बार दीए ज्ञापन के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजा यादव नगर पालिका विभाग के कर्मचारियों के साथ दिनांक 13 मार्च को मांगलिक भवन पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात समिति व उपस्थित बहुजन समस्त संगठनों की बात सुनी । समिति संरक्षक जे के मालवीय ने समिति द्वारा किए व्यक्तिगत आर्थिक कार्यों से अवगत कराया साथ ही समिति अध्यक्ष दिनेश चौहान…

Read More

सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में दी लोक गीत की प्रस्तुति

शुजालपुर। कृषि उपज मंडी शुजालपुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में ग्राम झोंकर के प्रख्यात लोक कलाकार बाबूलाल धौलपुरे और दिनेश कुमार धौलपुरे, धौलपुरे पार्टी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मालवी लोक संगीत एवं कबीर भजन मंडल ग्राम झोंकर के कलाकारों ने विवाह समारोह पर आधारित पारंपरिक लोकगीत, कबीर भजन तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। साथ ही भक्ति संगीत में राम-कृष्ण से जुड़े लोकगीत और भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सम्मेलन में…

Read More

नगर के वयोवृद्ध पत्रकार अमृतलाल जैन का सारस्वत अभिनंदन

बड़नगर। नगर के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध पत्रकार अमृतलाल जैन 86 वर्ष का एक समारोह में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सारस्वत अभिनंदन किया और जैन के चार दशक से ज्यादा अवधि में पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य और क्षेत्र के विकास में सकारात्मक भूमिका की सराहना की। उल्लेखनीय है कि अमृतलाल जैन ने नगर में 40 वर्ष पहले एक साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रकाशन को प्रारंभ किया जो लगातार चार दशकों से अपने अलग अंदाज एवं विचारों से तथा समस्या को उजागर कर क्षेत्र के…

Read More

देर रात तक लोगों ने मेले का उठाया लुत्फ, ग्रामीणों के आगे छोटा पड़ा मेला परिसर

खरसौदकलां। खरसौदकलां शीतला सप्तमी पर पांच दिवसीय मेले में शनिवार को भारी भीड़ रही। यहां तक की लुत्फ उठाने पहुंचे ग्रामीणजन के सामने देर रात तक मेला कैंपस छोटा पड़ गया। खरसोदकला शीतला सप्तमी पर आयोजित मेले में आसपास से पहुंचे महिला पुरुषों की भीड़ देर रात तक जमी रही। ग्रामीणों के सामने मेला केंपस बोना साबित हुआ। यहां तक की लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । यही हालत शुक्रवार को भी देर रात तक बना रहा। लोगों ने देर रात तक झूला चकरी, ब्रेक…

Read More

किसानों के मुद्दे पर गरजी कांग्रेस, किसान चौपाल में पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह

उन्हेल । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उन्हेल द्वारा ग्राम करनावद में 5 मार्च को उन्हेल में हुई जन जागरण यात्रा ट्रैक्टर रैली की सफलता के बाद धन्यवाद सभा में आयोजित किसान चौपाल में कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक महेश परमार सहित कई वरिष्ठ नेता किसान नेता बालेश्वर आंजना के निवास पर आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम में रात करीब 10 बजे पहुंचे। देर रात्रि होने के बावजूद सैकड़ों किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया , अतिथियों का स्वागत…

Read More

स्नान पर्वों के लिए 2 एमसीएम पानी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण से ले रहे,संभाले रखना चुनौती

उज्जैन।मार्च के इसी सप्ताह में आने वाले स्नान पर्वों के लिए प्रशासन नर्मदा से दो एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी ले रहा है। यह (70.629 मिलियन क्यूबिक फीट) पानी शहर में 10 दिन तक पेयजल आपूर्ति इतना है। इसी पानी को 12 अप्रैल से शुरू हो रही पंचक्रोशी यात्रा के स्नान के लिए संभाले रखना चुनौती रहेगा।शिप्रा नदी और इसके आसपास कई निर्माण चल रहे हैं, जिनसे पानी गंदा होने का अंदेशा है। इसके पूर्व पर्व स्नान के लिए 14 जनवरी को डेढ़ एमसीएम पानी नर्मदा से लिया था, लेकिन…

Read More