आरटीओ में 15 बम धमाके करने का मेल आया, विभागों को करवाया खाली

ब्रह्मास्त्र इंदौर आरटीओ आॅफिस में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विभाग में 15 बम धमाके करने का धमकीभरा ई-मेल विभाग की मेल आईडी पर आया। इसके बाद पूरे दफ्तर को खाली करवाया गया। मौके पर पुलिस और बम डिस्पोजल की टीम पहुंची। पूरे दफ्तर को स्कैन (चेकिंग) किया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। दोपहर बाद फिर से विभाग में कामकाज शुरू हुआ। आरटीओ प्रदीप शर्मा के अनुसार रविवार को 10:06 बजे आरटीओ कार्यालय की ई-मेल आई.डी. पर मेल आया। इसमें लिखा था कि सोमवार को आपके आरटीओ…

Read More

सिंहस्थ की तैयारी: इंदौर-उज्जैन, नागदा-भोपाल के बीच आॅटोमैटिक सिग्नल लगाएगा रेलवे

इससे ट्रेनों की आवाजाही सुरक्षित होने के साथ समय भी बचेगा ब्रह्मास्त्र इंदौर सिंहस्थ-2028 को देखते हुए रेलवे ने इंदौर-उज्जैन सहित आसपास के स्टेशनों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे अहम यह कि रेलवे अब इंदौर-उज्जैन व नागदा-भोपाल के बीच आॅटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाएगा। इससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित होने के साथ ही समय भी बचेगा। अभी नागदा से गोधरा सेक्शन पर आॅटोमैटिक सिग्नलिंग का काम चल रहा है, जो लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। आने वाले समय में रेलवे इंदौर-उज्जैन व नागदा-भोपाल के टेंडर करेगा।…

Read More

कुपोषण रोकने की कवायद लेकिन आहार आपूर्ति में ठेकेदारों की एंट्री कराने के लिए जोर

उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में  भी कुपोषण रोकने की कवायद तो की जा रही है लेकिन पोषण आहार आपूर्ति के मामले में नई जानकारी सामने आई है और वह यह है कि एक बार फिर पोषण आहार आपूर्ति में ठेकेदारों की एंट्री करवाने के लिए महिला बाल विकास विभाग एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। भोपाल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार  मुख्य सचिव अनुराग जैन ने ठेकेदारों की नीति से इनकार किया तो अब मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष भेजा जा रहा है।…

Read More

चाकू मार महिला को दी जान से मारने की धमकी

उज्जैन। आगररोड स्थित सांवरिया किराना दुकान के सामने से गुजर रही अलकमा पति फिरोज अंसारी 19 साल निवासी विराटनगर को गुलमोहर कालोनी में रहने वाले अल्फेज और उसके 2 साथियों ने रोका और चाकू जैसी नुकीली वस्तु से मारा। अल्फेज ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला। घायल अलकमा को देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने अलकमा के बयान दर्ज कर अल्फेज और उसके 2 साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। चिमनगंज थाना…

Read More

मोबाइल वापस मांगा तो चाकू से कर दिया हमला

उज्जैन। मक्सीरोड पर रविवार-सोमवार रात युवक को दोस्त से मोबाइल वापस मांगना महंगा पड़ गया। दोस्त ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने हमला करने वाले के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया है। पंवासा थाना क्षेत्र के मक्सीरोड चौराहा पर रात में सेंट थॉमस स्कूल के पास रहने वाले रोहित पिता राजेश बैरागी 26 साल पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटनास्थल के पास ही रोहित का भाई दीपक पंचर की दुकान लगाता है। दीपक को खबर मिली कि रोहित पर चाकू से…

Read More

हिरासत में आया लाखों के कैमरे हड़पने वाला युवक

उज्जैन। फोटोग्राफर एसोसिएशन के सदस्यों ने 3 दिन पहले किराये पर लाखों के कैमरे हड़पने वाले युवक की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। जिससे 7.50 लाख के कैमरों के साथ 2.75 लाख के अन्य उपकरण बरामद किये गये है। माधवनगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि 3 दिन पहले ग्राम भैंसादा में रहने वाले कृपाल पिता बाबूलाल सोलंकी ने फोटोग्राफर एसोसिएशन सदस्यों के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 मार्च को विनायक कैफे के…

Read More

प्रेम प्रसंग में जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की मौत

उज्जैन। प्रेमिका के दूसरे युवक से बात करने से नाराज युवक ने रविवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। सोमवार सुबह युवक की मौत हो गई। गंभीर डेम क्षेत्र के ग्राम अम्बोदिया के समीप रहने वाले चंदर पिता भागीरथ चौहान 24 साल को रविवार रात परिजन गंभीर हालत में चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चंदर ने जहरीला पदार्थ खाया था। उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया। लेकिन सोमवार सुबह चंदर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने…

Read More

आसपास की 2 दुकाने भी लपटों से घिरी, लाखों का नुकसान शार्ट सर्किट के बाद फर्नीचर कारखाने में लगी भीषण आग

उज्जैन। आगररोड खिलचीपुर में सोमवार देर शाम शार्ट सर्किट के बाद फर्नीचर कारखाने में भीषण आग लग गई। लपटे काफी तेजी से फैली और आसपास की 2 दुकाने भी चपेट में आ गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। चिमनगंज थाना क्षेत्र के खिलचीपुर में लाइफ स्टाइल फर्नीचर का कारखाना संचालित होता है। जिसके आसपास डेंटिंग पेंटिंग की दुकाने भी बनी हुई है। शाम 7.30 बजे के लगभग कारखाने के पास बिजली के पोल पर लगे मीटर में शार्ट सर्किट हुआ और चिंगारी…

Read More

सम्मेलन से पहले कांग्रेस का ‘ निगम बोर्ड को घेरने की तैयारी पार्षद दल की बैठक में एजेंडा वाइज रणनीति; परिषद में जवाबदेही और बहस पर जोर

 उज्जैन नगर निगम परिषद के विशेष सम्मेलन से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को निगम मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष रवि राय की अध्यक्षता में पार्षद दल की बैठक हुई, जिसमें परिषद के एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर विपक्षी रुख तय किया गया। बैठक में तय किया गया कि परिषद में मुद्दों को तथ्य और दस्तावेज़ों के साथ उठाया जाएगा, ताकि प्रशासन और सत्ता पक्ष से स्पष्ट जवाब लिया जा सके। शहरी सेवाओं, विकास कार्यों और लंबित योजनाओं को प्रमुख फोकस में रखा…

Read More

भारतीय दुतावास मनोचा परिवार के सीधे संपर्क में आयाकनाडा में मृत छात्र का शव उज्जैन लाने की प्रक्रिया तेज हुई अगले 2-3 दिन में भारत लाया जा सकेगा,

उज्जैन। उज्जैन निवासी स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा (पुत्र श्री गुरजीत सिंह मनोचा) की 14 मार्च 2026 को कनाडा के Fort St. John, British Columbia में हुई दुखद हत्या के बाद उनके शव को उज्जैन लाने के मामले में अब प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्रवाई हो रही है। भारतीय दूतावास द्वारा परिवार को सूचित किया गया है कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर पार्थिव शरीर को भारत लाने की कार्रवाई की जा रही है। मृतक छात्र के पिता गुरजीत सिंग मनोचा निवासी पार्श्वनाथ सिटी,देवास रोड…

Read More