कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत:11 कर्मचारी झुलसे; मृतकों के परिजन को 25-25 लाख मुआवजा

कटक।ओडिशा में कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब 3 बजे आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 3 की मौत इलाज के दौरान हुई।आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।ओडिशा CM मोहन चरण मांझी सुबह घायलों को देखने…

Read More

चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया पुलिस कमिश्नर समेत 6 अधिकारी बदले; आयोग बोला- ये दूर रहेंगे

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ गुप्ता को DGP बनाया है।वहीं, आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1993 बैच के IAS दुष्मंत नारियाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।साथ ही राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा की जगह 1997 बैच…

Read More

ओडिशा में कटक के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग, 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी भी झुलसे

मृतकों के परिजन को 25-25 लाख मुआवजा ब्रह्मास्त्र कटक ओडिशा में कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब 3 बजे आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 3 की मौत इलाज के दौरान हुई। आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के कउव में लगी थी। यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से…

Read More

फोर्ब्स 2026- भारत में एक साल में 24 अरबपति बढ़े

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2026 लिस्ट के मुताबिक भारत में एक साल के अंदर 24 अरबपति बढ़े हैं। इनकी संख्या 2025 से बढ़कर 229 हो गई है। देश के चौथे सबसे अमीर लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में इस साल सबसे तेज उछाल देखा गया। उनकी कंपनी आर्सेलरमित्तल के शेयरों में 80% से ज्यादा की तेजी आने से उनकी कुल दौलत 31 अरब डॉलर, यानी 2.87 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में 20 अरब डॉलर, यानी 1.85 लाख करोड़ रुपए का…

Read More

ओडिशा में भीषण बवंडर से तबाही- दो लोगों की मौत, 17 घायल 100 से अधिक घर क्षतिग्रस्त

ब्रह्मास्त्र भुवनेश्वर ओडिशा मयूरभंज जिला में रविवार दोपहर आए अचानक बवंडर ने भारी तबाही मचा दी। अधिकारियों के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 17 लोग घायल हो गए हैं। तेज हवाओं और तूफानी परिस्थितियों के कारण 100 से अधिक घरों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। बवंडर ने जिले के करांजिया क्षेत्र के कई गांवों को प्रभावित किया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए। प्रशासन के मुताबिक यह बवंडर रविवार शाम करीब…

Read More

तैयारी की कमी से पैदा हुई लापता गैस की स्थिति : अखिलेश

नई दिल्ली। देश में एलपीजी की कथित कमी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में एलपीजी संकट खराब तैयारी का परिणाम है। उन्होंने रविवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया और दावा किया कि देशभर में गैस की कमी से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी के विजन इंडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुंबई पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना…

Read More

राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग शुरू, 37 राज्यसभा सीटों के नतीजे शाम तक आ जाएंगे

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के नतीजे शाम तक आ जाएंगे। इनमें से 7 राज्यों की 26 सीटों पर तस्वीर लगभग साफ है। यहां उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इन तीन राज्यों में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। मौजूदा स्थिति में 37…

Read More

कांग्रेस विधायकों को 5-5 करोड़ आॅफर हुए: डीके शिवकुमार

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपए का आॅफर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। शिवकुमार ने रविवार को कहा कि ओडिशा के चार लोग बेंगलुरु के पास बिदादी स्थित एक रिसॉर्ट पहुंचे थे, जहां ओडिशा कांग्रेस के विधायक ठहरे हुए हैं। यहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के बदले विधायकों को पैसे देने की पेशकश की। शिवकुमार ने कहा कि…

Read More

बंगाल में पुजारियों–मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ा:अब हर महीने ₹2000 मिलेंगे; चुनाव ऐलान से पहले ममता का ट्वीट

कोलकाता।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से सवा घंटे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुजारियों और मुअज्जिनों (अजान के लिए आवाज देने वाला) के मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी की है। इन्हें अब हर महीने 2 हजार रुपए मिलेंगे।सीएम ममता ने रविवार दोपहर X पोस्ट में लिखा- पुजारी और मुअज्जिन समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार ने मानदेय योजना के तहत पुजारियों और मुअज्जिनों की सभी नई आवेदनों को भी मंजूरी दे दी है।ममता ने लिखा कि हम ऐसा माहौल…

Read More

मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौटते भारतीय तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी:7 लोगों की मौत, 7 घायल;

काठमांडू।नेपाल के गंडकी प्रांत के गोरखा जिले में शनिवार रात भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं। यात्री मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक माइक्रोबस मनकामना मंदिर से लौट रही थी, तभी सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।हादसे में घायल 7 यात्रियों को भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार बस में एक दर्जन…

Read More