ब्रह्मास्त्र भोपाल मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा हाल ही में वृंदावन के प्रसिद्ध संत स्वामी प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान स्वामी प्रेमानंद ने उनसे धर्म और न्याय पर चर्चा की। उन्होंने चीफ जस्टिस से कहा कि न्याय को धर्म से जोड़िए। दोषी को दंड देना और निर्दोष को बचाना, न्याय का सच्चा मार्ग है। चीफ जस्टिस सचदेवा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने पद के कर्तव्य को पूजा समझकर निभाइए और यह पूजा भगवान को समर्पित कीजिए। यही भगवत प्राप्ति का मार्ग…
Read MoreCategory: मध्य प्रदेश
विधायक किशोर समरीते की याचिका के आधार पर, 3200 करोड़ के इमेज घोटाले की लोकायुक्त जांच शुरू
2016 से 2025 के बीच विज्ञापन, प्रचार और इवेंट के मद में हुए व्ययों को लेकर सवाल उठे ब्रह्मास्त्र भोपाल हाई कोर्ट के निर्देश पर राज्य लोकायुक्त संगठन ने जनसंपर्क विभाग से जुड़े करीब 3200 करोड़ रुपए के खर्च की प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की है। यह जांच पूर्व लांजी विधायक किशोर समरीते की याचिका के आधार पर की जा रही है। इसमें 2016 से 2025 के बीच जनसंपर्क विभाग द्वारा विज्ञापन, प्रचार और इवेंट के मद में हुए व्ययों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में दावा है…
Read Moreफर्जीवाड़ा : भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष व 4 पर एफआईआर
फर्जी तरीके से 49 के नाम पर निकालते थे वेतन, 30 कर्मचारियों को करते थे भुगतान ब्रह्मास्त्र राजगढ़ जिला अस्पताल राजगढ़ में एक निजी कंपनी का एग्रीमेंट होने के बाद से ही करीब 40 कर्मचारियों के नाम से वेतन आहरण किया जाता था। जिसमें से 25-30 कर्मचारियों को भुगतान किया जाता था। इस तरह से वर्ष 2016 से अब तक करीब 2 करोड़ का गबन होना सामने आने के बाद राजगढ़ पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पार्षद राजेश खरे सहित पांच लोगों पर एफआइआर…
Read Moreबड़वानी में अज्ञात जानवर ने फिर चार को बनाया शिकार, तीन मासूमों के सिर, आंख और कान को किया लहूलुहान
ब्रह्मास्त्र इंदौर बड़वानी के गांवों में अज्ञात जानवर के शिकार होने के मामले में तेजी से इजाफा हो रहा है। बुधवार को चार लोगों को जानवर ने अपना शिकार बनाया। इन सभी को रात को इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया गया। इनमें तीन बच्चे हैं, जिनके सिर, आंख और कान जबरदस्त लहूलुहान हुए हैं। एक महिला को भी जानवर ने शिकार बनाया है। इन सभी में काफी घबराहट हैं। इन्हें स्पेशल वार्ड मे एडमिट किया गया है। पीड़ितों के मुताबिक 5 मई से जानवर का हमला जारी है और अब…
Read Moreभोपाल में कल 6 घंटे तीन बैठकें करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस का नया कैम्पेन करेंगे लॉन्च ब्रह्मास्त्र भोपाल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आएंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरूआत करेंगे। गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस संगठन के पुनर्निर्माण के लिए यह अभियान शुरू करने जा रही है। इसके अलावा जातिगत जनगणना की पुरजोर तरीके से उठाई गई मांग के बाद केंद्र सरकार द्वारा कास्ट सेंसस कराने की घोषणा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया जाएगा। एमपी में संगठन…
Read Moreभाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे का अश्लील वीडियो वायरल
पत्नी ने थाने में दी प्रताड़ना की शिकायत, दूसरी महिलाओं के साथ बनाता था अश्लील वीडियो ब्रह्मास्त्र मैनपुरी भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे पर गंभीर आरोप लगे हैं। महिला का कहना है कि उसका पति एक अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध रखता है और उनके अश्लील वीडियो बनाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। वायरल हो रहे करीब 130 अश्लील वीडियो शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट्स में शूट किए गए हैं। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद आरोपी युवक की पत्नी ने…
Read Moreभोपाल में लोकमाता अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन
भोपाल में लोकमाता अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन 🇮🇳 जंबूरी मैदान में उमड़ा उत्साह: हाथों में तिरंगा, लोकनृत्य, लोकगीत और परंपरागत वेशभूषा में पहुंचे हजारों सहभागी भोपाल। राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में शनिवार को आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में अभूतपूर्व जनउपस्थिति देखने को मिली। पूरे मैदान में देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम नजर आया। ✨ सांस्कृतिक गरिमा और जनशक्ति का संगम महासम्मेलन में महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में सजी-धजी नज़र आईं, जिनके हाथों में लहराते तिरंगे और मन को भाने वाले लोकनृत्य और लोकगीतों…
Read Moreधार में स्कॉर्पियो ने बाइकसवारों को टक्कर मारी, दो युवकों की मौके पर मौत, गर्दन धड़ से अलग होकर 80 फीट दूर जा गिरी
ब्रह्मास्त्र बदनावर धार जिले के बदनावर में स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। एक युवक की गर्दन धड़ से अलग होकर 80 फीट दूर जा गिरी। पॉलीथिन में लपेटकर दोनों के शवों को अस्पताल ले जाना पड़ा। घटना सोमवार शाम 7 बजे बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर हुई। मृतकों में एक की पहचान दशरथ (30) के रूप में हुई। वह झगतीपाड़ा पुलिस चौकी सारंगी का रहने वाला था। वहीं जिस युवक की गर्दन कटी है, उसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी…
Read Moreभाजपा नेता के अश्लील वीडियो का मामला: एनएचएआई कर्मी मांग रहे थे पैसे, रुपए नहीं होने पर वीडियो लीक कर दिया
ब्रह्मास्त्र मंदसौर भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ व महिला के भद्दे वीडियो मामले में नया खुलासा हुआ है। एनएचएआई के कर्मचारियों ने धाकड़ को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर वीडियो लीक कर दिया। 13 मई को भानपुरा के नीमथुर वाले पॉइंट पर कार से उतरने के बाद 8 मिनट तक धाकड़ व महिला बेहद आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए थे। इससे पहले की दोनों कार से वापस जाते, मौके पर एनएचएआई के 10 से 15 कर्मचारी पहुंच गए। दोनों से कहा कि…
Read Moreमहिला की गैंगरेप के बाद मौत
बेहोश मिली, प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान मिले, होश आने पर कहा- मेरे साथ गलत हुआ ब्रह्मास्त्र खंडवा खंडवा में एक महिला की गैंगरेप के बाद मौत हो गई। वह अपने पड़ोस के ही एक घर में बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे तेज ब्लीडिंग हो रही थी। बाहर बच्चादानी निकली पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि किसी दरिंदे ने निजी अंग में सरिए या लकड़ी जैसा कुछ डाला है। उसे अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। ये घटना शनिवार दोपहर को…
Read More