सोची। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तेल खरीद के मुद्दे पर अमेरिकी दबाव की आलोचना की और कहा कि भारत झुकने वाला नहीं है। उन्होंने सोची शहर में गुरुवार को आयोजित वाल्दाई पॉलिसी फोरम को संबोधित करते हुए यह कहा कि पीएम मोदी कभी भी ऐसा फैसला नहीं करेंगे, जो भारत की संप्रभुता के खिलाफ हो। पुतिन ने कहा कि अगर रूस के ट्रेड पार्टनर्स पर ऊंचे टैरिफ लगाए गए, तो इसका असर पूरी दुनिया की ऊर्जा कीमतों पर पड़ेगा। कीमतें बढ़ेंगी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व को मजबूरी में…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में शटडाउन, सरकारी काम ठप, ट्रम्प फंडिंग बिल पास नहीं करा पाए
वॉशिंगटन। अमेरिकी में शटडाउन लागू हो गया है। इससे सरकारी कामकाज ठप हो गया है। दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सीनेट से फंडिंग बिल को पास नहीं करा पाए। यह 2019 के बाद पहला सरकारी शटडाउन है। मंगलवार देर रात बिल पर वोटिंग हुई। बिल के समर्थन में 55 और विरोध में 45 वोट पड़े। इसे पास कराने के लिए 60 वोटों की जरूरत थी। ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को विपक्षी डेमोक्रेट्स सांसदों का समर्थन जरूरी था। लेकिन डेमोक्रेट्स ने बिल के खिलाफ वोट किया। 100 सदस्यों वाली सीनेट में 53…
Read Moreफिलीपींस में 6.9 तीव्रता भूकंप, 31 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
मनीला। फिलीपींस के बोहोल प्रांत में मंगलवार रात को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें कई घर ढह गए, जिसकी वजह से 31 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 25 मौतें बोगो शहर में हुई हैं। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अब तक कई लोगों को मलबे से निकाला गया है। 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रेस्क्यू टीमें मंगलवार रात से ही बचाव अभियान चला रही है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने पहले इसे 7.0 तीव्रता का बताया था, लेकिन…
Read Moreट्रम्प ने अब ब्रांडेड दवाओं पर 100% टैरिफ लगाया, अक्टूबर से लागू होगा
अमेरिका को 30% दवाएं एक्सपोर्ट करता है भारत ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रांडेड या पेटेंटेड दवाई पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ये टैरिफ 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा। यह टैक्स उन कंपनियों पर नहीं लगेगा जो अमेरिका में ही दवा बनाने के लिए अपना प्लांट लगा रही हैं। भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ही 50% टैरिफ लगाया है। ये टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो चुका है। कपड़े, जेम्स-ज्वेलरी, फर्नीचर, सी फूड जैसे भारतीय प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट इससे महंगा हो गया है।…
Read Moreट्रम्प से 3 दिन में दूसरी बार मिले पाकिस्तानी पीएम
ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने गुरुवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की। यह मुलाकात व्हाइट हाउस में बंद कमरे में हुई। इस मीटिंग से मीडिया को दूर रखा गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बैठक में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे। मीटिंग में किन मुद्दों पर बात हुई, इसे लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले दोनों नेताओं ने 23 सितंबर को न्यूयॉर्क…
Read Moreजेलेंस्की का बड़ा बयान कहा- मैं राष्ट्रपति पद छोडने को तैयार
कीव। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद वह पद छोड़ने के लिए तैयार होंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी प्राथमिकता एक और कार्यकाल की चाहत रखने के बजाय संघर्ष को समाप्त करना है। जेलेंस्की ने कहा कि मेरा लक्ष्य जंग को खत्म करना है। ये टिप्पणियां उनके अब तक के सबसे स्पष्ट संकेतों में से एक हैं कि उनका अनिश्चित काल तक सत्ता में बने रहने का इरादा नहीं है। 2022 में रूस के पूर्ण आक्रमण के बाद…
Read Moreअमेरिका बोला-भारत किसी से भी तेल खरीदे, रूस से नहीं
ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने भारत से अपील की है कि वह रूस से कच्चे तेल का आयात करने पर दोबारा सोचे। न्यूयॉर्क में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राइट ने कहा, आप दुनिया के किसी भी देश से तेल खरीद सकते हैं, बस रूस से नहीं। अमेरिका भी तेल बेचता है और बाकी देश भी। हम भारत को सजा नहीं देना चाहते, बल्कि युद्ध खत्म करना चाहते हैं और भारत के साथ अपने रिश्ते मजबूत करना चाहते हैं। राइट ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि…
Read Moreएच-1बी वीजा लॉटरी सिस्टम को खत्म करने जा रहे ट्रम्प अब मोटी सैलरी से चयन
वॉशिंगटन। ट्रम्प प्रशासन ने मंगलवार को एच-1बी वीजा चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत अमेरिका में एच-1बी वीजा पाने के नियम बदल सकते हैं। अभी तक यह वीजा लॉटरी सिस्टम के जरिए मिलता है, लेकिन नई योजना के मुताबिक अब ज्यादा वेतन वाली नौकरियों को प्राथमिकता दी जाएगी। मतलब अगर किसी साल आवेदन 85,000 की तय सीमा से ज्यादा आते हैं, तो उन लोगों के चुने जाने की संभावना ज्यादा होगी, जिनकी नौकरी में वेतन ऊंचा है। नए नियम के तहत सभी उम्मीदवारों को लेबर डिपार्टमेंट…
Read Moreअमेरिका ने एच-1बी वीजा फीस बढ़ाई तो चीन लाया के-वीजा
बीजिंग। अमेरिका ने प्रोफेशनल्स के लिए एच-1बी वीजा की फीस करीब 6 लाख से बढ़ाकर 88 लाख कर दी है। इस बीच चीन ने नया के-वीजा शुरू करने का ऐलान किया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक के-वीजा साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ से जुड़े युवाओं और स्किल्ड प्रोफेशनल्स के लिए है। यह 1 अक्टूबर, 2025 से जारी होगा। इन सब्जेक्ट्स में रिसर्च कर रहे कैंडिडेट भी के-वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि चीनी कंपनी से नौकरी का आॅफर न होने पर भी इस वीजा…
Read Moreचार देशों ने 24 घंटे में फिलिस्तीन को मान्यता दी, ब्रिटेन-कनाडा शामिल
लंदन। पिछले 24 घंटे में ब्रिटेन, कनाडा, आॅस्ट्रेलिया और पुर्तगाल ने फिलिस्तीन को औपचारिक तौर पर एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी। इससे फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले देशों की संख्या अब करीब 150 हो गई है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि दो राष्ट्र समाधान ही शांति का रास्ता है। वहीं पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रेंजेल ने कहा कि फिलिस्तीन को मान्यता देना ही स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता है। इस कदम से इजराइल पर गाजा में मानवीय संकट कम करने का दबाव…
Read More