वकील से शादी करने वाली महिला के निकले 4 पति:भोपाल में कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई;

भोपाल।भोपाल में एक वकील की पत्नी के 4 पति निकले। महिला ने ये बात वकील से छिपा रखी थी। जब इसका खुलासा हुआ तो वकील कोर्ट पहुंच गया। मामले में जिला अदालत ने महिला को 2 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।जिला न्यायालय भोपाल में प्रैक्टिस करने वाले वकील तबरेज उल्लाह ने बताया कि 27 मई 2022 को उनका निकाह हसीना से हुआ था। हसीना ने बताया था कि पूर्व में सलमान नाम के शख्स से उसकी शादी हुई थी। उससे तलाक हो चुका है। शादी के एक से डेढ़ महीने बाद ही महिला का व्यवहार बदल गया। आए दिन झगड़े होने लगे।हसीना के साथ उसकी बेटियां भी आकर रहने लगीं। घर में लगातार विवाद होने से वकील और उनके भाई तनाव में रहने लगे। मानसिक रूप से टूट चुके भाई ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद वकील ने महिला के बारे में पड़ताल की। पता चला कि महिला कई शादियां कर चुकी है। इसके बाद वकील ने कोर्ट में परिवाद दायर किया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment