लोगों को तीसरे दिन समझ आया अधिकारी पुख्ता जानकारी दे रहे थे: दुगना पेट्रोल-डीजल बिका

उज्जैन। पेट्रोल पेनिक पर लोगों को तीसरे दिन समझ आया कि अधिकारी सही और पुख्ता जानकारी दे रहे हैं। इसके चलते गुरूवार सुबह से ही पंपों पर कतार हट गई और स्थिति सामान्य हो गई। लोग पंपों पर सामान्य दिनों की तरह आए पेट्रोल – डीजल लिया और निकल गए। शहर में दो दिनों के पेनिक में पेट्रोल का विक्रय दोगूना एवं डीजल का डेढ गुना हुआ है।गुरूवार को एक बार फिर से पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य रही है। पिछले दो दिनों से पेट्रोल एवं डीजल लेने वालों की लंबी लाईन से निजात रही है और आम वाहन चालकों बगैर लाईन में घंटों खडे रहे पेट्रोल सामान्य रूप से मिला है। यही स्थिति डीजल वाहनों की रही है। शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर यह स्थिति देखी गई है। शहरी क्षेत्रों के पंपों से भीड छंटने के साथ ही सडकों पर जाम की स्थिति से भी निजात मिली है। पंप संचालकों को भी राहत की स्थिति बनी है।

अब भी ज्यादा लेने की स्थिति बरकरार- गुरूवार को पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य होने के बावजूद भीये जरूर रहा कि वाहनों में ईंधन लेने वाले अब भी आवश्यकता से ज्यादा ही ले रहे हैं। सामान्य रूप से दो पहिया वाहनों में 200 से 500 का पेट्रोल लेने वालों की स्थिति ज्यादा रही है। पंप कर्मी राधेश्याम यादव कहते हैं कि पहले जो बाईक में एक सौ रूपए का पेट्रोल ले रहे थे वे अब सीधे 200 एवं 500 का ले रहे हैं। यही हाल चौपहिया वाहनों की है कि जो वाहन में एक हजार का पेट्रोल डीजल लेते थे उनकी मांग सीधी दो हजार पांच सौ पर पहुंच गई है। उनके अनुसार पंपों से कतार हट गई है लेकिन खपत का स्तर ज्यादा हो गया है। अंचल में भी सामान्य स्थिति-इधर सामने आ रहा है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों एवं हाईवे के पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति को लेकर स्थिति सामान्य हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के पंपों पर भी कहीं भी कतार की स्थिति नहीं रही है। ग्राहक की मांग के अनुसार पेट्रोल एवं डीजल दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल की मांग बराबर बनी हुई है और उसी मान से आपूर्ति भी हो रही है।शहरी क्षेत्र में दो गूना पेट्रोल बिका-दो दिनों के पेट्रोल पेनिक में उज्जैन शहरी क्षेत्र में सामान्य दिनों की अपेक्षा दुगना पेट्रोल पंपों से बेचा गया है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि लोहिया के अनुसार मंगलवार एवं बुधवार को दो गुनी सेल पेट्रोल में रही है। सामान्य दिनों में शहर में करीब 1.50 लाख लीटर पेट्रोल का सेल होता है। इसकी अपेक्षा दो दिनों में सेल औसत 3 लाख लीटर के लगभग रही है। डीजल में सामान्य दिनों में सेल करीब 2 लाख लीटर की रहती है वह 3 लाख लीटर के लगभग रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment