रेल्वे स्टेशन तिराहे से नागदा मार्ग तिराहे तक के डिवाइडरों पर पोल लगने का काम शुरू

महिदपुर रोड। नगर के मुख्य मार्ग से होकर गुजर रहे एम पी स्टेट हाईवे क्रमांक 16 पर रेल्वे स्टेशन तिराहे से नागदा मार्ग तिराहे के बीच बने रोड डिवाइडरों पर स्ट्रीट लाइट के पोल लगाने का काम संबंधित ठेकेदार द्वारा प्रारंभ कर दिया गया साइड सुपरवाइजर कुणाल ने बताया स्टेट हाई वे के महिदपुर रोड से गुजरने के दौरान नगर में रोड चौड़ीकरण के साथ बीच में बनाये गये डिवाइडरों पर इलेक्ट्रिक पोल लगाने के साथ कंपनी द्वारा डिवाइडरों पर जालियां भी लगाई जा रही है पूरे डिवाइडर पर 40 इले क्ट्रिक पोल लगाये जायेगे वही रेल्वे स्टेशन तिराहे से नागदा मार्ग के पूरे डिवाइडर पर भी जालियां भी लगाये जाने का काम चल रहा है ग्राम पंचायत की सरपंच ऋतु पाटीदार ने बताया नगर में रोड डिवाइडर पर इलेक्ट्रिक पोल तथा जालियां लगाये जाने के बाद नगर के मुख्य मार्ग पर और भी जो आवश्यक सौंदर्यीकरण का कार्य होगा वह वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जायेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment