रेपिस्ट आसाराम रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचा

अयोध्या। रेप केस में सजायाफ्ता आसाराम मंगलवार शाम अयोध्या पहुंचा। वह सरयू तट पर घूमा। इस दौरान तमाम लोग उसके सामने हाथ जोड़ते नजर आए। आसाराम ने कहा, भगवान रामलला के दर्शन करूंगा, इसलिए यहां आया हूं। आसाराम ने कहा, भारत में कई ऐसे तीर्थ स्थान हैं, जहां प्राण त्यागने या जाने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है। शास्त्रों में सात मोक्षदायी स्थान बताए गए हैं। इनमें अयोध्या, मथुरा, माया (हरिद्वार), काशी, कांची, अवंतिका और पुरी हैं। मानव शरीर में वात, कफ और पित्त तीन दोष होते हैं और तीर्थ स्थलों पर जाने से इन दोषों का प्रभाव कम होता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment