रेप केस में वांटेड पंजाब के आप विधायक हरमीत एमपी से गिरफ्तार

पटियाला। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजारा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पठानमाजरा पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप हैं। इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया था। हरियाणा के करनाल में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन वह कस्टडी से फरार होकर आॅस्ट्रेलिया भाग गए थे। उसके बाद पुलिस ने उन्हें भगौड़ा करार दिया। वह आॅस्ट्रेलिया से बार-बार लाइव होकर सरकार के खिलाफ बोलते रहे। मंगलवार देर रात जब उन्हें मध्य प्रदेश में ग्वालियर के पास शिवपुरी जिले में देखा गया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment