उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के पिपलीबाजार गणेश मंदिर के पास रहने वाले सेवानिवृत्त प्राचार्य रमाशंकर शर्मा 87 वर्ष की बुधवार दोपहर को घर से कुछ दूरी पर चौधरी मोहल्ला में रहने वाले मोहन तंवर ने लाठी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। जो दिमागी रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा था। गुरुवार दिनभर भैरवगढ़ पुलिस ने उससे पूछताछ की और हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद की। शुक्रवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश कर सीधे जेल भेजा जायेगा। पूरे घटनाक्रम के बीच गुरूवार सुबह पुलिस ने मृतक रमाशंकर शर्मा का पोस्टमार्टम कराया। जिनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ो की संख्या में ब्राहम्ण समाज के साथ क्षेत्रवासी शामिल हुए।
कानीपुरा मार्ग पर बुधवार-गुरूवार रात रास्ते से हटने की बात पर कार सवारों ने ब्रजनगर में रहने वाले लाखन पिता चैनसिंह कछावा और उसके साथी जीतू पिता रमेश यादव निवासी बापूनगर के साथ मारपीट की। घायल युवकों ने बताया कि वह कानीपुरा मार्ग निजी अस्पताल के पास खड़े थे, रास्ता सकरा है, उसी दौरान कार से सुरेश पटेल और रोहन पटेल साथियों के साथ आये और हटने की बात कहीं। इसी बात पर विवाद हुआ तो सुरेश, रोहन और उनके साथियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। चिमनगंज पुलिस ने घायल लाखन की शिकायत पर मारपीट करने वालों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है।
रास्ते की बात पर कार सवारों ने 2 युवकों को पीटा,हत्या के आरोपी को आज कोर्ट में किया जायेगा पेश