बड़नगर। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 28 फरवरी 2026 से किया जा रहा है। शिविर की थीम मेरे भारत का युवा और डिजिटल भारत पर केंद्रित है ।यह शिविर 6 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा । जिसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण की भूमिका का विकास करना है। शिविर का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच नंदकिशोर जी यादव के करकमलों से किया गया । सरपंच महोदय ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरार्थियों को समाज के प्रति जागरूक और उत्तरदाई नागरिक बनने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और साक्षरता जागरूकता जैसे कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया ।विशेष अतिथि राजेंद्र कुमार शर्मा ग्राम पंचायत सहायक रहे जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक समस्याओं से रूबरू कराते हैं और उनमें सेवा भाव को स्वीकार करते हैं ।
उन्होंने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए शिविर की सफलता की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनीता कुमावत ने किया जिसमें उन्होंने शिविर की सात दिवसीय रूपरेखा प्रस्तुत की तथा 7 दिनों तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के विशेष अतिथि में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर लक्ष्मण चेलानी ने स्वयंसेवकों को निडर होकर शिविर में भागीदारी हेतु प्रेरित किया।तथा आभार प्रोफेसर अनिल राठौड़ द्वारा व्यक्त किया गया। शिविर में प्रगति चावढ़ा, चंचल चावड़ा ,नेहा मालवीय, जीवन चौधरी ,आर्यन केवट, आराधना भावर ,वैष्णवी परमार, मोहित प्रजापत ,आयुषी तंवर, राजवर्धन सिंह पवार, दीपक नागर ,चेतन कुमावत ने परियोजना कार्य को उत्कृष्ट तरीके से पूर्ण किया। इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन ,सहयोग ,नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन