राष्ट्रीय नाट्य समारोह का समापन पर तीन एकांत पर आधारित प्रयोगधर्मी नाट्य प्रस्तुति

उज्जैन। अभिनव रंग मंडल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नाट्य समारोह का समापन अभिनव के प्रयोगधर्मी नाट्य प्रदर्शन से हुआ। उज्जैन के रंग आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले निर्देशक शरद शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य समारोह यादगार साबित हुआ। उज्जैन की कालिदास अकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में फरवरी के प्रथम सप्ताह की गुलाबी सर्दी में आयोजित 40 वें समारोह में एक से बढ़कर एक नाटक की प्रस्तुति हुई। समापन संध्या निर्मल वर्मा की पुस्तक तीन एकांत में से धूप का एक टुकड़ा और डेढ़ इंच ऊपर कहानियाँ प्रदर्शित की गईं। प्रस्तुत कहानियां अकेलेपन और मानवीय अलगाव को दर्शाती हैं। ये कहानियाँ मुख्य रूप से पात्रों के अपने अतीत से जुड़ाव और संवाद पर आधारित हैं। धूप का एक टुकड़ा में एक पार्क में बैठा पात्र अपने अतीत के एकांत और वर्तमान की यादों को साझा करता है।डेढ़ इंच ऊपर की कहानी भी अकेलेपन के क्षणों में स्वयं से साक्षात्कार पर केंद्रित है। धूप का टुकड़ा में मुख्य भूमिका कामना भट्ट और पांखुरी जोशी के साथ भूषण जैन और शरद शर्मा ने निभाई। डेढ़ इंच ऊपर मुख्य पात्र बने अंकित दास और शरद शर्मा ने कमाल का अभिनय किया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment