राज्यसभा चुनाव-एनडीए की 37 में से 22 सीटों पर जीत

10 सीटों का फायदा, विपक्ष को 10 का नुकसान, ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग

ब्रह्मास्त्र पटना

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित हुए। एनडीए ने 22 और विपक्ष ने 15 सीटें जीतीं हैं। एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान हुआ। पहले एनडीए के पास 12 और विपक्ष के पास 25 सीटें थीं। इन 37 सीटों में से 26 पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। तीन राज्य हरियाणा, बिहार और ओडिशा में 11 सीटों पर चुनाव हुए। इनमें से 9 सीटें एनडीए के खाते में गईं। विपक्ष को 2 सीटें मिलीं। ओडिशा और हरियाणा में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। बिहार में विपक्ष के 4 विधायक वोट डालने ही नहीं पहुंचे। इससे भाजपा को फायदा मिला।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment