राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग शुरू, 37 राज्यसभा सीटों के नतीजे शाम तक आ जाएंगे

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के नतीजे शाम तक आ जाएंगे। इनमें से 7 राज्यों की 26 सीटों पर तस्वीर लगभग साफ है। यहां उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इन तीन राज्यों में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। मौजूदा स्थिति में 37 में से 25 सीटें इंडिया गठबंधन के पास हैं, जबकि 12 सीटें एनडीए के खाते में हैं। चुनाव के बाद तस्वीर बदल सकती है। एनडीए को 8 सीटों का फायदा हो सकता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment