राजस्थान-MP समेत 16 राज्यों में बढ़ेगी गर्मी:मनाली में बर्फबारी, जम्मू में बवंडर उठा

नई दिल्ली।देशभर में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, यूपी-एमपी, दिल्ली, गुजरात समेत देश के 16 राज्यों में इस हफ्ते पारा 40°C तक पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, ओडिशा में 2 दिन बाद लू चलने की आशंका है।हालांकि, रविवार को केरल, कर्नाटक, सिक्किम, बंगाल, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, अरुणाचल, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में बारिश का अलर्ट है।

शनिवार शाम को अटल टनल और मनाली के आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। शनिवार रात मनाली में तापमान माइनस 7°C तक गिर गया।इधर, जम्मू के अखनूर एक बवंडर देखा गया। यह दुर्लभ घटना एक खुले मैदान में लगभग 10 मिनट तक चली। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment