*इंदौरजिला प्रशासन का निर्णय: रविवार को भी खुली रहेंगी गैस एजेंसियां, बुकिंग और रिफिल का कार्य रहेगा जारी

इंदौर। इंदौर  में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा  के सख्त निर्देशों के तहत रविवार को भी सभी गैस एजेंसियों के कार्यालय खुले रहेंगे तथा गैस बुकिंग और रिफिल का कार्य सामान्य दिनों की तरह किया जाएगा।जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी सेल्स ऑफिसरों को निर्देशित किया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि रविवार को कोई भी गैस एजेंसी बंद न रहे। एजेंसी संचालकों और उनकी टीमों को पूर्ण क्षमता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए आवश्यक मानव संसाधन, वाहनों और अन्य व्यवस्थाओं की योजना आज ही तैयार करने को कहा गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रविवार को भी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी आपात स्थिति में सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगी, ताकि सोमवार को अत्यधिक बैकलॉग की स्थिति न बने और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इसके साथ ही गैस प्लांट भी रविवार को क्रियाशील रहेंगे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment