रतलाम-इंदौर फोरलेन पर ओवरटेक करती बस ट्रक में घुसी: 4 यात्री घायल, क्रेन से बस को हटाया;

रतलाम।रतलाम से 10 किमी दूर धराड़ में ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर से बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसके कांच भी फूट गए। हादसे में तीन से चार लोग घायल हुए है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।हादसा रतलाम-इंदौर फोरलेन पर शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि धराड़ के फोरलेन क्रासिंग ब्रिज पर ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है। रतलाम से इंदौर जा रही एक प्राइवेट बस तेज स्पीड में आई और ट्रक में पीछे से जा घुसी।हादसे की सूचना मिलते ही धराड़ पुलिस चौकी प्रभारी दीपक डामोर समेत अन्य पुलिसकर्मी, धराड़ के सरपंच विक्रमसिंह राठौर व अन्य ग्रामीण पहुंचे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment