रंगपंचमी पर जमकर उड़ा रंग और गुलाल,नगर हुआ सराबोर डीजे की धुन पर जमकर थिरके

उज्जैन। महाकाल नगरी उज्जैन में रंगपंचमी बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। लोग टोलियां बनाकर सुबह से एक दूसरे को रंग लगाने के लिए निकल पड़े थे । सभी उम्र के लोगों ने जमकर रंगपंचमी मनाई। श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए इस कारण लोगों का उत्साह और बढ़ गया और सुबह से ही शहर रंग पंचमी के रंग में रंगा नजर आया। कई स्थानों जैसे फ्रीगंज तीन बत्ती चौराहा, देवास गेट, कंठाल चौराहा, बुधवारिया पर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।  फव्वारे से हो रही पानी की बौछार व डीजे की धुन पर युवक ओर युवतियां पानी में भीगते हुए जमकर नाचे और खूब रंग गुलाल से एक दूसरे को रंग लगाकर रंगपंचमी का उत्सव मनाते दिखाई दिए। देवास गेट पर कड़ाव में लोगों को डुबकी लगवाकर रंग पंचमी खेली- देवास गेट पर भी बड़ा आयोजन हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी यहां देवास गेट में कड़ाव रखा गया था और उस कड़ाव में लोगों को डुबकी लगवा कर रंग पंचमी खेली जा रही थी तथा सुबह से देवास गेट क्षेत्र में रंग पंचमी खेलने वाले लोगों की चहल-पहल बनी हुई थी एक दूसरे को कड़ाव में डुबोकर होली खेल रहे थे वहीं यहां पर भी पानी की बौछार मैं डीजे की धुन पर नाचते हुए लोग रंग पंचमी का जश्न जमकर मनाते हुए दिखाई दिए। इसी तरह कंठाल चौराहे पर भी फव्वारे में गिले होते हुए लोगों ने जमकर होली खेली। बुधवारिया क्षेत्र में लोगों ने कुछ अलग अंदाज में होली खेली। बुधवारिया चौराहे पर लोगों ने रापट रोलिया रंग पंचमी खेली। यहां एक दूसरे को पीली मिट्टी लगाकर होली खेली। यहां कई वर्षों से मिट्टी से होली खेली जाती है यहां पर युवाओं की टोली एक दूसरे को गिली मिट्टी में पटक कर होली खेलते दिखाई दिए तथा कपड़ा फाड़ होली भी जमकर नगर में खेली गई। इसके अलावा दूध तलाई, डाबरी पीठा सहित अन्य क्षेत्र में भी जमकर लोग डीजे की धुन पर नाचते झूमते हुए रंग पंचमी मना रहे थे। यहां पर आने जाने वाले लोगों को पानी की बौछार कर गिला कर रंग लगाया जा रहा था। इसी के साथ इस बार रंग पंचमी का त्यौहार शहर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं रंग पंचमी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। फ्रीगंज,शहीद पार्क, मालीपुरा, बुधवारिया, नई सड़क, फव्वारा चौक, एटलस चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस की सख्त चौकसी थी। पुलिस के अधिकारी ने रंग पंचमी के उत्सव पर कोई अप्रिय घटना ना हो इसको लेकर हर चौराहे पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे और वह सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment