रंग लगाने की बात पर विवाद:दो पक्ष आपस में भिड़े, दो युवकों पर चाकू-पत्थरों से हमला; 4 पर केस दर्ज

इंदौर।इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रंग लगाने की बात को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोग घर से चाकू ले आए और दो युवकों पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के अनुसार नगीन नगर निवासी सोहन तरेटिया और सोनू की शिकायत पर शुभम पुत्र अमरसिंह, उसकी पत्नी रितिका, दोस्त देवेंद्र विश्वकर्मा और अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।दो आरोपियों को हिरासत में लिया-बताया गया है कि रंगपंचमी के दौरान रंग लगाने की बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग घर से हथियार लेकर आए और सड़क पर ही दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी।घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment