युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती भारी पड़ी। चैटिंग के दौरान युवती ने युवक

सतना/पुणे में काम करने वाले एक युवक को मैहर की एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती भारी पड़ी। चैटिंग के दौरान युवती ने युवक को मैहर आने को कहा। जब वह मैहर पहुंचा तो यहां युवती ने अपने साथियों की मदद से उसे बंधक बना लिया और मारपीट की।

आरोपियों ने न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 56 हजार रुपए की ऑनलाइन वसूली की। पुलिस ने इस मामले में युवती समेत पांच आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से चार को हिरासत में लिया गया है।

10 दिन से इंस्टाग्राम पर बातचीत हो रही थी 34 साल का पीड़ित मूल रूप से मैहर जिले के भदनपुर पहाड़ का रहने वाला है। वर्तमान में पुणे में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि करीब दस दिन पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर मानसी उर्फ गोल्डी नाम की युवती से हुई थी। लगातार बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment