उज्जैन। भूखी माता मंदिर क्षेत्र के पास मंगलवार दोपहर शिप्रा नदी किनारे पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिला। सूचना पर महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में युवक की गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई गई है।पुलिस के अनुसार शव पुलिया के नीचे नग्न अवस्था में पड़ा था। शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, जबकि पास में ग्रे रंग की पैंट और सफेद कुर्ता रखा मिला।शू-लेस से गला घोंटने का शक-मृतक के गले में शू-लेस बंधी हुई मिली है। इसी आधार पर पुलिस गला घोंटकर हत्या की आशंका जता रही है।सीएसपी राहुल देशमुख के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 24 से 25 साल के बीच है। युवक के सिर पर तिलक भी लगा हुआ था।पहचान के प्रयास जारी-पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।