उज्जैन। चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरखेड़ी से ईश्वर पिता बाबूलाल 30 साल को बुधवार शाम परिवार के लोग चरक अस्पताल लाये थे और करंट लगना बताया था। ईश्वर की मौत होने पर अस्पताल स्टॉफ ने शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा था। गुरूवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि ईश्वर भतृहरी नगर खिलचीपुर आगररोड का रहने वाला था। हमीरखेड़ी में उसका ससुराल है। पत्नी उमा और 3 बच्चे मायके में थे। ईश्वर उन्हे लेने गया था, इस दौरान ससुराल में मोबाइल चार्जिंग पर लगते समय बिजली के बोर्ड के खुले तार से उसे करंट लगा था। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिये सौंप दिया।
संबंधित समाचार
-
शहर की सुंदरता बिगाड़ने वाले अवैध फ्लेक्स-होर्डिंग पर चला निगम का डंडा : दी सख्त चेतावनी
उज्जैन। शहर की सुंदरता और छवि को बिगाड़ने वाले अवैध फ्लेक्स, होर्डिंग और अतिक्रमण के खिलाफ... -
16 ऑटो-ई-रिक्शा पर कार्रवाई:यूनिक कोड नहीं होने पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई
उज्जैन।उज्जैन में यातायात पुलिस ने यूनिक कोड के बिना चल रहे 16 ऑटो और ई-रिक्शा पर... -
फर्जी निवेश से करोड़ों का ट्रांजेक्शन करने वाला पकड़ाया: 17 राज्यों से जुड़े हैं तार
उज्जैन।उज्जैन साइबर सेल ने फर्जी निवेश योजना के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी करने...