नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम।पीएम मोदी ने रविवार को केरल में चुनाव प्रचार की शुरुआत की। पलक्कड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, ये राज्य लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन के बीच फंसा हुआ है।इन भ्रष्टाचारी पार्टियों को बीजेपी से डर लगता है। अगर हम सत्ता में आ गए तो इनके सारे काले कारनामों की पोल खुल जाएगी। राज्य में लूटपाट के लिए इनका गठबंधन बना हुआ है।पीएम पलक्कड़ में जनसभा के बाद त्रिशूर में रोड शो निकालेंगे।-पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली खत्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।-पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी।-टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा।-तमिलनाडु: DMK ने कांग्रेस को 28 सीटें दी हैं, DMDK को 10 व वीसीके को 8 सीटें मिली हैं। माकपा-भाकपा को 5-5 सीटें मिली हैं।
मोदी बोले- केरल में भ्रष्टाचारी पार्टियों को बीजेपी से डर:राज्य LDF-UDF के बीच फंसा,