कोलकाता।पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ है। गिरीश पार्क एरिया में दोनों ग्रुप ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।पश्चिम बंगाल में उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री शशि पंजा ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान मुझ पर ईंट मारी गई। भाजपा गुंडा नहीं है, हत्यारी है। पंजा का यहीं पर घर भी है।उनके घर का वीडिया सामने आया है, जिसमें टीएमसी के कई घायल कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। पुलिस से घिरी पंजा सीढ़ियों से उतरती दिख रही हैं।पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ₹18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया। उनके साथ मंच पर बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के गवर्नर आरएन रवि मौजूद रहे।पीएम आज 420 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाली और लगभग 16,990 करोड़ रुपए की लागत वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
मोदी की रैली से पहले भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प:उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री बोलीं- मुझे ईंट मारी