तराना। विगत 80 वर्षों से प्रति वर्ष अनुसार नगर में मवेशी मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष मेले का आयोजन नहीं होना है। इसको लेकर सोमवार को जिला पंचायत सदस्य मुकेश परमार के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सोपा गया है। जिला पंचायत सदस्य परमार ने बताया कि मां हिले की नगरी तराना में बाबा तिल भाण्डेश्वर के आंगन में लगने वाले लगभग 80 वर्ष पुराने मवेशी मेल को इस वर्ष निरस्त कर दिया गया है। इससे पूर्व यह परंपरा नहीं टूटी है।अनेक कठिन परिस्थितियों में जल संकट व प्रशासनिक चुनौतियों के बीच भी मेला लग था। पिछली परिषद में भी विभिन्न परिस्थितियों के बावजूद भी मेले का आयोजन किया गया था।समस्त तराना के जागो व्यापारियों की हम मांग शासन से करते हैं कि हर बार की तरह इस बार भी तराना में मिलेगा आयोजन हो जिस हाथ गाड़ी वाले झूला व्यापारी एवं अन्य व्यापारियों को रोजगार जीवित रहे। इस दौरान व्यापारीगण,कांग्रेस कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहेंगे।जानकारी अंशय शर्मा ने दी।
मेला लगाने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य परमार ने दिया ज्ञापन