पहली बार पाकिस्तान में दिखेंगे पंजाबी सिंगर, मौत से पहले किया था आने का वादा
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अवेटड शो साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर का टीजर रिलीज हो गया है। सिद्धू मूसेवाला के आॅफिशियल इंस्टा अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया गया है। टीजर की शुरूआत सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम से होती है। सिद्धू को आंखें खोलते हुए और फिर स्टेडियम को भीड़ को दिखाया गया है।
मौत के बाद किसी पहले कलाकार का ये पहला होलोग्राम शो होने का दावा गया है। सिद्धू मूसेवाला का ये शो 8 देशों में रिलीज होगा। पहली बार पाकिस्तान में भी शो होगा। सिद्धू मूसेवाला के पाकिस्तान में लाखों फैंस हैं। सिद्धू ने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान में शो करने का वादा किया था जिसे अब सिद्धू के पिता बलकौर सिंह पूरा करने जा रहे हैं।
मूसेवाला का ये शो उनके बर्थडे पर यानि 11 जून को पूरा रिलीज होने की उम्मीद है। पिता बेटे के हर बर्थडे पर फैंस को कुछ न कुछ तोहफा देते हैं। पिता ने कहा था कि आने वाले 30 साल तक वह सिद्धू के फैंस के लिए कुछ न कुछ गिफ्ट देते रहेंगे। मूसेवाला ने बहुत से गीत लिखें, जिनमें से हर साल एक गीत रिलीज होता रहेगा। होलोग्राम के टीजर में छोटे सिद्धू का भी फोटो लगाया गया है। लास्ट में लिखा- हैप्पी बर्थडे शुभदीप। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जनवरी में इस शो का पहला पोस्टर रिलीज किया था और बताया था कि शो को इटली की टीम तैयार कर रही है। इसकी रिलीजिंग डेट नहीं बताई थी। नए शो को लेकर अभी पिता बलकौर सिंह का कोई बयान सामने नहीं आया है।
ओरिजनल शो की तरह तैयार किया गया है होलोग्राम टूर- तेज रोशनी, जोशीली भीड़ और गूंजते सुपरहिट गानों के बीच जब सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम मंच पर उतरेगा, तो दर्शकों को पलभर लगेगा जैसे वो खुद सामने खड़े हैं। साइन टू वार 2026 वर्ल्ड टूर के तहत सिंगर की ये डिजिटल वापसी थ्री-डी प्रोजेक्शन तकनीक के जरिए होगी। इस तकनीक से उनकी असली आवाज, उनके गाने और स्वैग के साथ उनका 3डी अवतार मंच पर दिखेगा। ऐसा पहले माइकल जैक्सन, टुपैक और व्हिटनी ह्यूस्टन जैसे कलाकारों के साथ हो चुका है। मूसेवाला इस लिस्ट में पहले पंजाबी कलाकार होंगे।